For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सबसे ज्यादा दुख देते हैं थोड़े समय तक चलने वाले रिश्ते, लेकिन क्यों?: Relationship Advice

06:30 PM Jul 28, 2023 IST | Chayanika Nigam
सबसे ज्यादा दुख देते हैं थोड़े समय तक चलने वाले रिश्ते  लेकिन क्यों   relationship advice
Relationship Advice
Advertisement

Relationship Advice: शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप, मतलब वो रिश्ता जो छोटा होता है, थोड़े समय तक चलता है। जिसके चलते आपको प्यार मोहब्बत महसूस तो होती है लेकिन बस थोड़े समय के लिए। अगर ये मोहब्बत बरसों की नहीं है तो क्या ही दिक्कत देगी, है न? लेकिन नहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये थोड़े समय के लिए किया जाने वाला प्यार ज्यादा परेशान करता है। ये उतना ही दिक्कत देता है और दिल तोड़ता है, जितना कोई भी दूसरा सालों तक चलने वाला प्यार। लेकिन ऐसा क्यों होता है? जानकार आप ऐसे रिश्ते में पड़ने या फिर निकलने में दिक्कत महसूस नहीं करेंगी? चलिए जानते हैं शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप से निकलना कठिन क्यों होता है-

थोड़ा समय थोड़ी दिक्कत

Relationship Advice
Relationship Advice for short term relationship

जब आप उनके साथ रहती ही थोड़े समय के लिए हैं तो अनुभव अच्छे हों या बुरे दोनों ही कम होते हैं। अब  क्योंकि बुरे अनुभव और यादें कम होती हैं। जब बुरी यादें कम होती हैं तो ब्रेक अप के बाद उन्हें भुला पाना भी मुश्किल हो जाता है। आपके मन में उनके साथ बिताई मीठी यादें ही घर किए रहती हैं।

थोड़े समय में ही ब्रेकअप हुआ लेकिन क्यों?

breakup
breakup

अब क्योंकि थोड़े समय में ही ब्रेकअप हो गया है इसलिए कोई तो बड़ी दिक्कत होगी ही न। अब आपको लगेगा कि जो बन्दा थोड़े समय में ही इतनी परेशानी दे सकता है, वो ज्यादा समय साथ रहते तो क्या ही करता। बस ये एक सोच आपको ब्रेक अप के बाद भी परेशान करेगी और नए रिश्ते में आने से भी आप घबराएंगी। शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप परेशान तो आपको लॉन्ग टर्म में करेगा।

Advertisement

पहचानना मुश्किल

self doubt
self doubt

क्योंकि बहुत छोटे समय तक रिश्ता चला है और आप को ब्रेकअप भी करना पड़ा है इसलिए आपके मन में हमेशा के लिए एक शक आ जाएगा कि आप लोगों को पहचान नहीं पाती हैं। ये एक शक आपके मन में हमेशा के लिए घर कर जाएगा। आप पूरी जिंदगी रिश्ते में आने से पहले इस एक शक से दो चार होंगी।

फिर से रिश्ते में आने का मौका

patch up
patch up

क्योंकि सिर्फ थोड़े समय के लिए ही आप लोग साथ में थे, इसलिए मन में यह भी ख्याल आ सकता है कि एक और मौका देते हैं इस रिश्ते को। लेकिन इस वक्त आप भूल जाएंगी कि जो 4 दिन आपका साथ नहीं दे पाया आगे आपका क्या ही साथ देगा। मतलब इस गलत रिश्ते में आपके दोबारा आने की संभावना हमेशा बनी रहेगी।

Advertisement

सही समय पर सही निर्णय

Right decision
Relationship Advice-right decision on right time

अब आप ये तो समझ ही गई होंगी कि शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप से निकलना कठिन होता है। ये आपको काफी इमोशनली हर्ट भी करता है। लेकिन इस दुःख दर्द से निकला कैसे जाए, ये जानना भी जरूरी है। इसलिए इस वक्त खुले दिल और दिमाग से सही निर्णय लीजिए। जीवन में आगे बढ़ना इस वक्त सबसे सही होगा। इस वक्त खुद को संभालिए और अपने दिल का हाल किसी अपने को कहिए।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement