For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सोते हुए भी घटाया जा सकता है वजन, जानिए तरीके: Sleeping Weight Loss

Easy Weight Loss Tips: शरीर का वजन अगर काफी ज्यादा हो जाए, तो इसे कम करना बहुत ही आसान होता है। बस इसके लिए आपको कुछ आसान से उपायों को फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सोते-सोते कैसे करें वजन कम?
10:00 AM Feb 17, 2023 IST | Nikki Mishra
सोते हुए भी घटाया जा सकता है वजन  जानिए तरीके  sleeping weight loss
Advertisement

Sleeping Weight Loss: हम में से कई लोग वजन को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के उपाय जैसे- एक्सरसाइज, स्ट्रिक्ट डाइट और घरेलू नुस्खों को फॉलो करते हैं। कई लोग वजन को कम करने के लिए अपनी पसंदीदा चीजों का सेवन भी करना छोड़ देते हैं। वहीं, घंटों जिम में अपना समय बिताते हैं। अगर आप भी इन चीजों को कर-कर के थक गए हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप सोते-सोते भी वजन को घटा सकते हैं। आइए जानते हैं सोते हुए भी कैसे घटाया जा सकता है वजन?

Sleeping Weight Loss: कंबल या चादर के बिना सोएं

Sleeping Weight Loss Tips
Sleeping withour Blankets

गर्म तापमान में सोने से बजाय ठंडे तापमान में सोएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। दरअसल, जब आप चादर या कंबल के बिना सोते हैं, तो इससे आपके शरीर की कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है। शरीर में कैलोरी बर्न होने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।

पिएं कैसिइन प्रोटीन शेक 

Sleeping Weight Loss Ideas
Casien Protein Shake

कैसिइन डेयरी प्रोटीन शेक पीने से आपका वजन काफी तेजी से घट सकता है। यह एक ऐसा प्रोटीन है, जो धीमी गति से पचता है। इस प्रोटीन का सेवन आप सप्लीमेंट्स के रूप में कर सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सोने से करीब 1 घंटे पहले करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत हो सकता है। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होगा।

Advertisement

ग्रीन टी पीकर सोएं

Sleeping Position to Weight Loss
Sleep with Green Tea

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स नामक तत्व पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। ऐसे में सोने से पहले खाने-पीने की आदतों को छोड़ें। इसके बजाय आप सोने से पहले 1 कप ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है।

खाने के 2 घंटे बाद सोएं

Weight Loss TIps
Sleeping Weight Loss Tips

हम में से कई लोग खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं या फिर डिनर के बाद सीधे सो जाते हैं। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। खाने के करीब 2 से 3 घंटे तक बिस्तर पर न जाएं। इससे आपके पाचन पर असर पड़ता है। साथ ही शरीर का वजन भी बढ़ता है।

Advertisement

इंटरमिटेंट फास्टिंग है कारगर

Easy Weight Loss
Intermitent Fasting

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से आपके शरीर का वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। यह शरीर में ब्लड शुगर के  स्तर को कंट्रोल करता है, जिससे फैट को बर्न करने में आसानी होती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने के दौरान रात में सोने से करीब  4 से 5 घंटे पहले कुछ न खाएं। इस दौरान आप सिर्फ पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है।

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आपको कड़ी मेहनत या फिर स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप सोते-सोते भी वजन कम कर सकते हैं। बस आपको इन आसान से उपायों को फॉलो करने की जरूरत है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका वजन बिना वजह बढ़ रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement