For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

साउथ इंडिया की ये समर ड्रिंक्स रखेंगी आपको कूल-कूल: South India Drinks

10:30 PM May 29, 2023 IST | Mitali Jain
साउथ इंडिया की ये समर ड्रिंक्स रखेंगी आपको कूल कूल  south india drinks
South India Drinks
Advertisement

South India Drinks: गर्मी का मौसम आते ही हम सभी अपनी डाइट में लिक्विड आइटम्स को बढ़ा देते हैं। चूंकि इस मौसम में गर्मी बहुत अधिक लगती है और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी होता है कि पानी के साथ-साथ कुछ अन्य ड्रिंक्स का भी सेवन किया जाए। अधिकतर लोग इस मौसम में कोल्ड कॉफी से लेकर कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करते हैं, जिससे बॉडी और भी अधिक डिहाइड्रेट हो जाती है। इसलिए किसी भी पेय पदार्थ का चयन बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें प्लेन पानी पीना काफी बोरिंग लगता है। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको साउथ इंडिया की कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को बेहतर तरीके से हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही साथ, यह आपके टेस्ट बड को भी काफी पसंद आएंगे-

नीर मोर

South India Drinks
नीर मोर

नीर मोर साउथ इंडिया में बेहद पसंद की जाने वाली एक अमेजिंग ड्रिंक है। गर्मी के दिनों में इसे लगभग हर घर में बनाया जाता है। इसे बनाते समय दही के साथ पानी व कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा कूलेंट है, जो पाचन में भी मदद करता है और सूजन को कम करता है। यह प्रोबायोटिक भी है और हमें हाइड्रेटेड रखता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक कप दही
  • एक कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कटा हुआ
  • एक चम्मच हरी मिर्च
  • 6 से 7 करी पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • नमक आवश्यकता अनुसार

तड़के की सामग्री-

Advertisement

  • 1 छोटा चम्मच तेल 
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटी चुटकी हींग

नीर मोर बनाने का तरीका-

  • नीर मोर बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में दही, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और आवश्यकतानुसार नमक लें।
  • अब इसमें पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। 
  • अब इसे एक बाउल में लें और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें।
  • अब बारी है तड़का बनाने की। इसके लिए एक छोटे पैन या तड़का पैन में तेल गरम करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें। राई डालें और उन्हें चटकने दें।
  • एक बार जब वे चटकने लगें, तो एक चुटकी हींग डालें।
  • इसे मिक्स करें और फिर जल्दी से आंच बंद कर दें।
  • तड़के वाले मिश्रण को दही के मिश्रण में डालें और मिलाएं।
  • आप इसे तुरंत सर्व करें या फिर इसे फ्रिज में ठंडा करके बाद में परोस सकते हैं।
  • हालांकि, ध्यान रखें कि बचे हुए नीर मोर को केवल एक दिन के लिए ही फ्रिज में रखें।

नोंगू शरबत

Nongu Sharbat
Nongu Sharbat

नोंगू जिसे आइस एप्पल भी कहा जाता है, गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह ना केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसकी मदद से शरबत भी बनाया जा सकता है। यह विटामिन से भरपूर है और एसिडिटी और कब्ज के इलाज में मदद करता है। यह गर्भवती महिलाओं को उनकी मॉर्निंग सिकनेस में भी मदद करता है।

आवश्यक सामग्री- 

  • 4-5 आइस एप्पल
  • 1/4 कप गुलाब का शरबत
  • 1-1/2 कप ठंडा पानी
  • 1/2 नींबू का रस

शरबत बनाने का तरीका-

  • शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आइस एप्पल छीलें और उसे काट लें।
  • अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पानी लें। इसमें नींबू का रस और गुलाब का शरबत डालकर मिलाएं।
  • अब दो गिलास लें और उसमें तैयार पानी डालें।
  • अब इन गिलास में आइस एप्पल डालें और तुरंत सर्व करें।

पनाकम

पनाकम

गर्मी के दिनों में साउथ इंडिया में पनाकम बनाकर लोग पीना काफी पसंद करते हैं। गुड़ के साथ बनने वाला यह पेय काफी मीठा और टेस्टी होता है। पनाकम को पनागम या पनाका के नाम से भी जाना जाता है और इसे मुख्य रूप से रामनवमी उत्सव के दौरान बनाया जाता है।

Advertisement

आवश्यक सामग्री-

  • एक कप गुड़
  • चार कप पानी
  • आधा छोटा चम्मच सौंठ पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • एक से दो नींबू का रस
  • 1 चुटकी नमक
  • कुछ बर्फ के टुकड़े 

पनाकम बनाने का तरीका-

  • पनाकम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गुड़ और पानी लें।
  • अच्छी तरह मिलाएं। आप गुड़ को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें जब तक कि यह सब घुल न जाए।
  • अब इसे एक बार फिर चम्मच से मिलाएं और घोल को महीन छलनी से छान लें।
  • अब इसमें नींबू का रस डालें।
  • इसके बाद सौंठ पाउडर, हरी इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
  • आप इसे सर्व करने से पहले इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं या ठंडा कर सकते हैं।

मैंगो लस्सी

SUMMER DRINKS

गर्मी के दिनों में आम का सेवन तो हर जगह किया जाता है। लेकिन कर्नाटक में लोग मैंगो लस्सी पीना काफी पसंद करते हैं। इसे पके आम, दही और चीनी की मदद से बनाया जाता है। यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक होती है जो आपकी बॉडी को एनर्जी प्रदान करती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप कटे हुए आम
  • 4 से 5 बड़े चम्मच चीनी या शहद
  • 2 कप दही
  • 2 से 3 बड़े चम्मच मलाई
  • 4 से 5 बर्फ के टुकड़े
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 से 3 बड़े चम्मच कटे हुए आम गार्निश के लिए

मैंगो लस्सी बनाने का तरीका-

  • मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर, छीलकर काट लें।
  • अब एक ब्लेंडर में आम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें।
  • अब इसमें दही व क्रीम डालें। आप चाहें तो क्रीम को छोड़ भी सकते हैं।
  • साथ ही इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्स करें।
  • आप इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि आपको एक स्मूद मिश्रण ना मिल जाए।
  • अब इसे गिलास में डालें।
  • अंत में आप कटे हुआ आम या फिर नट्स की मदद से इसे गार्निश करें।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement