For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सफेद कपड़ों पर दाग धब्बे से हैं परेशान तो अपनाएं ये ७ समाधान: Stain Remover

05:55 PM Apr 27, 2023 IST | Nidhi Goel
सफेद कपड़ों पर दाग धब्बे से हैं परेशान तो अपनाएं ये ७ समाधान  stain remover
Advertisement

Stain Remover: कपड़ों को साफ सुथरा रखना बहुत आवश्यक है। क्योंकि यदि आप कपड़ों को भली प्रकार से धोते नहीं है तो आपके कपड़ों में कीटाणु प्रवेश करके आपको बीमार कर देंगे। इसलिए जरूरी है कि कपड़ों को रोज सही से धोएं। कपड़ों को धोने के साथ जरूरी है कि अगर कपड़ो में कोई दाग लगा है तो उसे हटाएं। अक्सर आपने देखा होगा कि सफेद कपड़ों में दाग बहुत जल्दी लगते है। तो उसे हटाने के लिए हम यहां कुछ घरेलू उपाय बता रहे है उन्हे अजमा कर देखें दाग हट जाएंगे.

stain remover

१) हाइड्रोजन पेरोक्साइड

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भी आप अपने सफेद कपड़ों पर पड़े दाग धब्बों को हटा सकती है। इसके लिए आप एक बाल्टी में थोड़ा सा पानी लें और दाग लगे हिस्से को उस में डुबा कर रख दें। थोड़ी देर बाद दाग वाले हिस्से पर ब्रूष लगाएं दाग आसानी से छूट जाएगा। और आपका कपड़ा पहले की तरह साफ सुथरा हो जाएगा।

२) नींबू

दाग धब्बे हटाने में नींबू बढ़िया साबित होता है। अक्सर सफेद कपड़ों पर चाय कॉफी के दाग लगते रहते है। ऐसें में आप तभी नींबू के छिल्के से उस जगह को रगड़ दें इससे दाग एकदम से हट जाएंगे। नींबू का रस किसी भी तरह के दाग हटाने में कारगर साबित होता है।

Advertisement

3) बेकिंग पाउडर

घर में ज्यादातर सभी के पास बेकिंग पाउडर होता है। तो ध्यान रखें कि बेकिंग पाउडर से भी कई तरह के दाग धब्बों को हटाया जा सकता है। क्योंकि दाग धब्बे भी कई प्रकार के होते है। तो आप बेकिंग पाउडर से भी सफेद कपड़ों पर से दाग धब्बे हटा सकती है।

४) सिरका

थोड़ा सा सिरका लेकर दाग वाली जगह पर लगा लें। दाग जल्दी ही हल्का पड़ जाएगा। सिरके में थोड़ी महक होती तो है दो चार बार कपड़े धोने पर महक चली जाती है। तो आप सिरके का इस्तेमाल कपड़ों में से दाग धब्बों को हटाने के लिए करें।

Advertisement

५) अमोनिया

कई बार दाग इतने गहरे होते है कि वे कपड़ों पर से जल्दी से हटते नहीं है। ऐसे में आप अमोनिया का इस्तेमाल दाग धब्बों के लिए करें। ये सफेद कपड़ो पर से जिददी दाग धब्बों को हटा देता है। इसके लिए आप कपड़ों पर दस मिनट के लिए दाग धब्बों वाली जगह पर अमोनिया लगा कर रख दें और कपड़े को धो दें। धब्बे हट जाएगे।

६) गर्म पानी में भिगो दें

यदि आपके कपड़े में दाग अभी लगा है तो कोषिष करें कि घर पर आकर सफेद कपड़ों को बाल्टी में भिगों कर रख दें इससे दाग हटना होगा तो तभी हट जाएगा। अगर दाग तब भी न हटे तो गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिला लें इससे दाग जल्दी हट जाएंगे। कई हल्के दाग तो गर्म पानी से भी हट जाते है।

Advertisement

७) ब्लीच

वैसे भी दाग धब्बों को हटाने में ब्लीच काफी असरदार साबित होती है। उससे जल्दी से दाग धब्बे हट जाते है। लेकिन इसमें ध्यान रखना होता है। कि ब्लीच को आप ज्यादा समय के लिए लगा न छोड़े नहीं तो रंगीन कपड़ों का रंग हल्का पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement