For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पेट में गांठ बनने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिए क्या हैं इसके कारण: Stomach Lumps

09:30 AM Jan 26, 2024 IST | Nikki Mishra
पेट में गांठ बनने पर दिखते हैं ये लक्षण  जानिए क्या हैं इसके कारण  stomach lumps
Stomach Lumps
Advertisement

Stomach Lumps : पेट पर होने वाली गांठें सख्त या मुलायम हो सकती हैं और उनमें दर्द महसूस हो सकता है। हालाँकि, ये गांठे बिना किसी लक्षण के भी पेट पर नजर आ सकती हैं। पेट पर होने वाली गांठे संभावित रूप से हर्निया, लिपोमा, हेमेटोमा, अंडकोष की समस्या और ट्यूमर की वजह से हो सकती है। इसकी वजह से पेट के ऊपरी सतह पर सूजन या फिर पेट का हिस्सा उभरा हुआ सा नजर आता है। आइए जानते हैं पेट की गांठों के लक्षण, कारण और बचाव के क्या उपाय हैं?

Also read : इन बीमारियों से हैं पीड़ित तो भूलकर भी न खाएं हरी मटर

पेट में गांठ के कई लक्षण हो सकते हैं, जो निम्न हैं।
खांसने, झुकने या कुछ उठाने पर पेट में काफी तेज दर्द होना
पेट के जिस स्थान पर गांठ हुआ है, वहां जलन या दर्द महसूस होना
पेट में भारीपन या कमजोरी महसूस होना
पेट में काफी ज्यादा दबाव का अनुभव होना
सीने में दर्द
निगलने में समस्या
ब्लोटिंग की परेशानी, इत्यादि।

Advertisement

Stomach Lumps
Stomach Problem

हर्निया : हर्निया पेट की गांठों का एक सामान्य कारण है। मांसपेशियों पर दबाव की वजह से हर्निया की शिकायत हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- भारी उठावा, खांसी के दौरान पेट पर ज़ोर लगाना, कब्ज के कारण पेट पर अत्यधिक तनाव होना इत्यादि।

लिपोमा : लिपोमा एक फैट युक्त गांठ है, जो स्किन के नीचे विकसित होता है। समय के साथ लिपोमा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, क्योंकि वसा एकत्रित होकर गांठ बन जाती है। इसे छूने पर रबर जैसा महसूस हो सकते हैं। लिपोमा आम तौर पर हानिरहित होते हैं और उपचार की आवश्यकता नहीं होती है, हालांकि सर्जिकल के जरिए इसे निकालना आसान होता है।

Advertisement

हेमेटोमा : हेमेटोमा तब होता है जब डैमेज हुई रक्त वाहिकाओं से उनकी सामग्री लीक होने लगती है, जो बाद में त्वचा के नीचे जमा हो जाती है। यह आमतौर पर चोट लगने वाले क्षेत्र पर होता है। पेट पर यह बदरंग त्वचा के साथ-साथ एक उभार जैसा दिखाई देता है।

ट्यूमर : कुछ मामलों में पेट की गांठ एक ट्यूमर की वजह से हो सकता है। यह पेट के किसी भी क्षेत्र में बढ़ सकता है। जरूरी नहीं है कि पेट पर ट्यूमर होना कैंसर का संकेत होता है। अगर आपको किसी तरह का संदेह हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisement

पेट पर गांठ बनने के पीछे कई वजह हो सकती है। ऐसे में इसे देखकर अधिक घबराएं नही। अगर आपकी स्थिति गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement