For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शुगर छोड़ते ही शरीर पर दिखते हैं यह 5 खास बदलाव: Sugar Detox Side Effects

09:00 PM Jul 15, 2023 IST | Chayanika Nigam
शुगर छोड़ते ही शरीर पर दिखते हैं यह 5 खास बदलाव  sugar detox side effects
Sugar Detox Side Effects
Advertisement

Sugar Detox Side Effects: कुछ लोग होते हैं, जिनका मीठा खाए बिना काम ही नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बहुत थोड़ी शुगर खाते हैं। मगर दोनों ही मामलों में शरीर पर इसका बुरा असर होता ही है। फिर चाहे यह थोड़ा कम हो या ज्यादा। इसलिए तो शुगर छोड़ने की ख्वाहिश तो कईयों की होती है लेकिन यह ख्वाहिश पूरी करना आसान नहीं होता है। ज्यादातर लोग लाख कोशिशों के बाद भी शुगर छोड़ नहीं पाते हैं। फिर इसका असर शरीर पर तरह-तरह से नजर आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो सबसे पहले आप मीठा छोड़ने के बाद शरीर पर होने वाले असर के बारे में जान लीजिए। आपको भी मीठा छोड़ने का मोटिवेशन खूब मिलेगा। जब खराब असर और चीनी छोड़ने के फायदे पता होंगे तो चीनी छोड़ना आसान भी होगा, चलिए इन्हें जानते हैं-

Sugar Detox Side Effects-ब्लड शुगर होगी बेहतर

Sugar Detox Side Effects
blood sugar

मीठा छोड़ने के बाद सबसे पहले आपके ब्लड शुगर लेवल बेहतर होते जाते हैं, जिसके चलते आपकी ऊर्जा और मूड दोनों ही बढ़िया रहते हैं। इसका असर फिर शरीर के बाक़ी हिस्सों पर भी होता है। डायबिटीज संतुलित होती है, जिसके बाद शरीर में बाकी कई दिक्कतें भी नहीं होती हैं।

घटेगा वजन

weight gain
weight gain

एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक की बड़ी वजह मीठा ही होता है। इसलिए जैसे ही आप मीठा बंद कर देती हैं वैसे ही आपका वजन भी बढ़ना बंद हो जाता है। खासतौर पर ऐसा तब होता है, जब आप मीठा बड़ी मात्रा में खाते हों। फिर आप जैसे-जैसे मीठा खाना बंद करते हैं, वैसे-वैसे असर वजन पर नजर आता है।

Advertisement

बढ़ेगी ऊर्जा

दिनभर काम करने की कोशिशों के दौरान आपको अक्सर थकावट महसूस होती है। लेकिन चीनी का कम से कम उपयोग इस ऊर्जा को काफी बढ़ा सकता है। आप अगर खुद में ऊर्जा महसूस करना चाहती हैं तो चीनी का सेवन कम कर दीजिए।

डेंटल हेल्थ भी होगी परफेक्ट

dental health
dental health

यह बात तो हम सबको बचपन से बताई जाती है कि दांतों के लिए मीठा अच्छा नहीं होता है। लेकिन इस सुझाव को हम बचपन में टॉफ़ी खाने के शौक तक ही सीमित रखते है। जबकि मीठा खाना किसी भी उम्र में दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जैसे ही आप मीठा खाना कम करती हैं आपके दांतों पर इसका सीधा असर दिखने लगता है।

Advertisement

चमकदार और हेल्थी स्किन

skin glow
skin glow

मीठा खाने के निशान त्वचा पर साफ़ नजर आते हैं। कुछ शोधों ने इस बात पर मोहर लगाई है। इसमें बताया  गया है कि मीठा खाने से स्किन पर मुंहासे होने लगते हैं। जबकि मीठा छोड़ते ही चेहरे पर अलग से चमक नजर आने लगती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement