For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

समर सीजन की ट्रेंडी लिपस्टिक्स: Lipstick for Summer

05:00 PM Apr 19, 2024 IST | Reena Yadav
समर सीजन की ट्रेंडी लिपस्टिक्स  lipstick for summer
Summer season trendy lipsticks
Advertisement

Lipstick for Summer: समर सीजन में आप किस तरह की लिपस्टिक्स का चुनाव कर सकती हैं, आइए एक नजर डालें।

मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा होती है लिपस्टिक। आजकल यूनिक दिखने के लिए नए-नए लिप कलर ट्रेंड अपनाए जाते हैं। लिपस्टिक के शेड्स अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट बना रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स के बारे में कि गर्मियों में किस तरह के शेड का प्रयोग करें, जो पसीने से फैले नहीं, ना ही धूप से सूखें। मेकअप एक्सपर्ट का मानना है कि ब्राइट कलर्स गर्मियों में बहुत ही अट्रैक्टिव और बोल्ड लुक देते हैं, इसलिए गर्मियों में ब्राइट कलर्स का
प्रयोग करें।
इस बात का ध्यान रखें कि आई मेकअप और लिप मेकअप को लगभग कंप्लीट मेकअप के तौर पर भी पहचाना जाता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं, जो ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं या कम पसंद करती हैं अथवा हमेशा हड़बड़ी में रहती हैं, यह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इससे यह फैक्ट और मज़बूत होता है कि लिपस्टिक का सही चुनाव कितना महत्वपूर्ण है।

Also read: ग्लॉसी या फिर मैट किस तरह परफेक्ट रहते हैं लिपस्टिक के शेड: Lipstick Shades

Advertisement

हम जानते हैं कि यह ब्रांड ज्यादातर महिलाओं का पसंदीदा ब्रांड है। कैजुअल
समय में आप भी इस तरह की पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लंबे समय तक और क्रीमी टेक्श्चर हर महिला अपने होंठों पर देखना चाहती है। किसी डिनर डेट पर जाने के लिए अगर आप इस तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो आप बिल्कुल गलत नहीं हैं।

यह पाउडर मैट लिपस्टिक उन लोगों के लिए काफी आवश्यक होती है, जिन्हें मैट काफी पसंद होता है। आप हर तरह के ब्रांड में कई शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका टेक्श्चर गहरा और क्रीमी होता है। यह लिपस्टिक ब्लू शेड पिंक में आती है। इस लिपस्टिक का कंटेट इतना अच्छा होता है कि यह एक बार इस्तेमाल करने से ही होंठों को अच्छी तरह से कवर कर देती है।

Advertisement

इस लिपस्टिक का कंटेंट काफी लाइट है। हल्का टेक्श्चर होने से होंठों पर लगाने के लिए दूसरे स्ट्रोक की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा यह हमारे होंठों को बिना फ्लेकी बनाएं ही हाइड्रेट करती है। इससे होंठों पर लिपस्टिक आठ से दस घंटों के लिए टिकी रहती है। इस लिपस्टिक की सबसे बढ़िया बात यह है कि यह एसपीएफ 12 के साथ आती है, जोकि गर्मियों में एक बेहतर लिप ट्रीटमेंट होता है।

मेबलिन के इस लिप ग्रेडेशन में एक छोर पर एक सेक्सी कलर होता है और दूसरे पर तेज पॉप रंग होता है। इस लिपस्टिक को निचले और ऊपरी होंठ के बीच में इस्तेमाल करने से लुक पूरा का पूरा बदल जाता है। इसके अलावा आप मैट लिप लाइनर का उपयोग कर अपने होंठों को और हाईलाइट कर सकती हैं।

Advertisement

Lipstick for Summer
summer season trendy lipsticks

यह लिपस्टिक इस्टे लॉउडर की नई लिपस्टिक्स में से एक है। यह लिपस्टिक बहुआयामी पिगमेंट से आपके होंठों को बचाकर और भी बेहतर आकार दे सकती है। यह लिपस्टिक आपके होंठों पर लगभग छह घंटे तक के लिए टिकी रहती है। यह थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन आप इस लिपस्टिक का इस्तेमाल निश्चित रूप से विशेष अवसरों पर कर सकती हैं क्योंकि यह आपके होंठों को दिन भर हाइड्रेट करती है।

आपको इस लिपस्टिक की क्वॉलिटी के साथ-साथ इसकी पैकेजिंग जरूर पसंद आएगी। इस लिपस्टिक की बनावट पर नजर डालते हैं तो यह एक मैट की तरह नजर आती है। यह आपके होंठों पर चार से पांच घंटे तक आसानी से लगा रहता है। सूर्य की रोशनी में आते ही हल्की होने लग जाती है। इसके लिए आपको इस लिपस्टिक को हमेशा कूल प्लेस पर रखना होगा।

यह रंग इतना गहरा होता है कि यह आपके होंठों को एक बेहतर रूप दे देता है। साथ ही होंठों पर काफी लंबे समय तक टिक जाता है। यह शेड विशेष अवसरों के लिए ही होते हैं। यह होंठों को ड्राई भी नहीं करती। इस लिपस्टिक का एक स्ट्रोक ही काफी होता है।

इस लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय लिपबाम लगाना बंद कर सकती हैं। इसका टेक्श्चर लंबे समय तक टिका रहता है। आंखों पर हल्का सा मेकअप और होंठों पर यह लिपस्टिक आपके लुक को बदल सकती है। इस लिपस्टिक का रंग काफी गहरा होता है, जिस वजह से यह आपके होंठों को बेहतर लुक प्रदान करती है।

यह लिपस्टिक क्रीमी होती है, जिस वजह से यह आसानी से होंठों से चिपकी रहती है। इस लिपस्टिक की खुशबू काफी अच्छी है। यह उन महिलाओं के लिए अच्छी होती है, जिन्हें लंबे समय तक लिपस्टिक का होंठों पर लगा रहना बेहद पसंद होता है। यह छह से आठ घंटों के लिए होंठों पर टिकी रहती है।

लैक्मे का यह शैड आपके होंठों को शाइनी ऑरेंजर कलर देता है। यह शेड बिना किसी शिमर या ग्लॉस के साथ आता है। यह गर्मियों के लिए एक परफेक्ट शेड है। इसके एक स्ट्रोक से ही आपका चेहरा खिल जाता है। इस लिपस्टिक की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर तरह की स्किनटोन पर खिलती है। यह अतिरिक्त क्रीमी फॉर्म्यूला होती है और आपके लुक को आकर्षित बनाने में काफी मददगार होती है।

मेकअप में एक बहुत जरूरी हिस्सा होती है हमारी लिपस्टिक। आजकल यूनिक दिखने के लिए नए-नए लिप कलर ट्रेंड अपनाए जाते हैं। लिपस्टिक के शेड्स अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट बना रहे हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि आई मेकअप और लिप मेकअप को लगभग कंप्लीट मेकअप के तौर पर भी पहचाना जाता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं, जो ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं या कम पसंद करती हैं अथवा हमेशा हड़बड़ी में रहती हैं, यह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है,

Advertisement
Tags :
Advertisement