स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

रोज़ आटा गूंथते होंगे, लेकिन आज सही तरीका जान लीजिए

07:00 PM Feb 08, 2023 IST | Abhilasha Saksena
Advertisement

Cooking tips and Tricks : आप रोज़ घर में खाना बनाते हैं। रोज़ाना रोटी या परांठा भी बनता है। अब इसके लिए रोज़ आटा गूंथना भी पड़ता ही है, लेकिन यह काम दिखने में तो बड़ा सिम्पल है, लेकिन परफेक्ट रोटियां बनाना किचन का सबसे मुश्किल काम होता है। फूली-फूली गर्मा-गर्म रोटियां भला किसे पसंद नहीं आतीं। ये फूली रोटी बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यकीन मानिए कई लोग बहुत कोशिशों के बाद भी अच्छी रोटी नहीं बना पाते और इसके लिए कुछ ना कुछ बहाना बनाते दिखते हैं।

Advertisement

आखिर ऐसा कौन सा रहस्य है या लोग कौन सी ट्रिक इस्तेमाल करते हैं नर्म और फूली रोटी बनाने में। दरअसल यह रहस्य छिपा है सही आटा गूंथने के तरीके में। जी हां, परफेक्ट रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथने पर फोकस करना ज्यादा जरूरी होता है। आप भी हर दिन आटा जरूर गूंथते होंगे लेकिन सही तरीका नहीं होने की वजह से मनचाही रोटी नहीं बन पाती है। आइए जानते हैं आटा गूंथने का सही तरीका, जिसकी मदद से आपके लिए रोटियां बनाना काफी आसान हो जाएगा-

Advertisement

सही बर्तन का करें इस्तेमाल

आटा गूंथने के लिए सबसे पहले जरूरी है सही बर्तन का चयन। अगर आपको थोड़ा आटा गूंथना है तो आप किसी गोल बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आटा अगर ज्यादा है और आपको इसे काफी देर तक गूंथना पड़ सकता है, तो इसके लिए किसी सपाट परात का उपयोग करना बेहतर रहता है।

Advertisement

पानी की मात्रा सही रखें

अच्छा आटा गूंथना पानी की सही मात्रा पर निर्भर करता है। ऐसे में पानी कम रहने से आटा काफी टाइट हो जाता है, तो पानी की मात्रा ज्यादा होने से आटा गीला हो जाता है और रोटियां भी अच्छी नहीं बन पाती है। एक साथ पानी डालने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें, जिससे आपको सही मात्रा का अंदाजा लग सके। अधिकांश लोग आटा गूंथने के लिए ताजे पानी का ही उपयोग करते हैं लेकिन, अगर आप आटा गूंथने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो वो सबसे अच्छा होगा। इससे रोटियां फूली बनती हैं और लंबे समय तक मुलायम भी रहती हैं।

Advertisement

थोड़ा समय दें

कई लोग बहुत जल्दी आटा गूंथ कर फ्री हो जाते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। सही तरह से आटे को गूंथने के लिए समय पर ध्यान देना ना भूलें। आमतौर पर आटे को कम से कम 10 मिनट तक गूंथना चाहिए। इससे आटा सॉफ्ट हो जाता है और इस आटे से रोटी परफेक्ट बनती हैं।

तुरंत ना बनाएं रोटी

आटा गूंथकर तुरंत रोटी नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि इससे रोटी अच्छी नहीं बनती है। आपको आटे को आधा घंटे सेट होने के लिए उसे किसी सॉफ्ट कपड़े से ढक कर रख दें। रोटी बनाने से पहले आटे हो हल्का मल लें, इससे रोटी अच्छी बनेगी। रोटी बनाते समय बीच में हल्का-सा तेल भी लगा सकते हैं। इससे रोटियां सॉफ्ट बनती हैं।

तो देर किस बात की, आप भी आटा गूंथने के लिए ये तरीके अपनाइये और बस फिर देखिये आपकी रोटी एकदम गोल, सॉफ्ट और फूली हुई कैसे बनती है।

Tags :
आटा गूंथने का सही तरीकानर्म रोटी कैसे बनाएंcooking tipsgrehlakshmiHow To Knead Doughtips to make soft tori
Advertisement
Next Article