For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नितेश तिवारी की रामायण में राम से लेकर रावण तक का किरदार निभाएंगे ये कलाकार: Ramayan Star Cast

12:33 PM Apr 01, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
नितेश तिवारी की रामायण में राम से लेकर रावण तक का किरदार निभाएंगे ये कलाकार  ramayan star cast
Ramayan Star Cast
Advertisement

Ramayan Star Cast: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण साल 2025 के अंत तक फ़िल्मी पर्दे पर आने वाली है। इसी को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, आये दिन बॉलीवुड जगत में रामायण फिल्म को लेकर कुछ नया अपडेट आता रहता है। फिल्म में एक ओर जहाँ राम, रावण, सीता और हनुमान जैसे प्रमुख किरदारों के लिए कलाकारों का चयन हो गया है, वहीं दूसरी ओर अब रामायण फिल्म के अन्य पात्रों के लिए कलाकारों का नाम फाइनल किया जा रहा है।

फ़िलहाल खबरों की माने तो डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही फिल्म रामायण में मंदोदरी का रोल करने के लिए एक्ट्रेस का चुनाव कर लिया गया है। हालाँकि अभी आधिकारिक घोषणा फिल्म के प्रोड्यूसर्स की तरफ से नहीं की गई।

Also Read : नीतेश तिवारी की रामायण में सनी देओल बनेंगे संकटमोचन हनुमान?: Sunny Deol as Hanuman

Advertisement

ये एक्ट्रेस निभायेंगी किरदार

Ramayan Star Cast
sakshi tanvar

फ़िल्मी जगत में उड़ रही खबरों की माने तो रामायण फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभा सकती हैं। आपको बता दें कि साक्षी तंवर छोटे पर्दे पर कमाल की एक्ट्रेस रह चुकी हैं, इसके साथ उन्होंने दंगल फिल्म में आमिर खान के अपोजिट काम किया था और उस समय उनके काम की तारीफ़ काफ़ी ज्यादा की गई थी। फ़िल्मी सूत्रों के अनुसार साक्षी फ़िलहाल रामायण फिल्म के टीम के साथ अपनी स्क्रिप्ट को फाइनल करने में लगी हुई हैं।

नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजीएफ सुपरस्टार रामायण में रावण का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में अगर ये खबर सच हुई तो साक्षी तंवर और सुपरस्टार यश की जोड़ी आपको बड़े पर्दे पर एक साथ देखने को मिलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि साक्षी रामायण मूवी में अपनी छाप छोड़ पाती हैं या नहीं।

Advertisement

रणबीर के साथ दिखेंगी साईं पल्ल्वी

आपको बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही रामायण मूवी में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। और फ़िलहाल रणबीर कपूर रामायण फिल्म की टीम के साथ स्क्रिप्ट रीडिंग में हिस्सा ले रहे हैं। रामायण फिल्म में एक तरफ जहाँ भगवान राम का रोल अभिनेता रणबीर कपूर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में माता सीता का रोल साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साईं पल्लवी करेंगी। आपको बता दें की रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर कैसा परफॉर्मेंस दे पायेगी।

इन कलाकारों को मिला ये पात्र

हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही रामायण फिल्म में बालीवुड के सुपरस्टार सनी देओल राम के परम भक्त महावीर हनुमान का रोल करेंगे। जबकि राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल छोटे पर्दे के प्रसिद्ध कलाकार रवि दूबे करेंगे, वहीं इस फिल्म में लक्ष्मण की माँ कैकेयी का किरदार एक्ट्रेस लारा दत्ता करेंगी।

Advertisement

भगवान राम की माँ बनेंगी ये एक्ट्रेस

कुछ समय पहले एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सेल्फी अपलोड की थी। जिसके बाद से फ़िल्मी जगत में चर्चा है की रामायण फिल्म में राम की माता कौशल्या का किरदार एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा निभा रही हैं। और भी अन्य कलाकारों की तरह अपनी स्क्रिप्ट के रीडिंग सेशन फिल्म की टीम के साथ ले रही हैं हालाँकि रामायण फिल्म प्रोडक्शन टीम की तरफ से अभी इस बात की कोई ऑफिशियल कन्फ़र्मेशन नहीं हुई है।

रकुल प्रीत सिंह निभायेंगी ये अहम रोल

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी रामायण फिल्म में आपको नजर आयेंगी, और फ़िलहाल रकुल भी अन्य कलाकारों की तरह स्क्रिप्ट के रीडिंग सेशन्स लगातार ले रही हैं। सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार रकुल प्रीत सिंह रामायण पिक्चर में रावण की बहन शूपर्णखा का किरदार निभायेंगी। शूपर्णखा का रोल अहम इसलिए माना जाता है क्योंकि रामायण में शूपर्णखा ने ही रावण को माता सीता के बारे में बताया था जहाँ से रामायण में राम-रावण युद्ध की शुरुआत हुई।

2025 में आ सकता है रामायण का पहला भाग

फ़िल्मी जगत में अभी फिलहाल ये चर्चा है कि बड़े बजट पर बन रही रामायण फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। जिसमें सबसे पहले राम और सीता के किरदार को शूट किया जायेगा, जिसके बाद जुलाई के अंत से रावण यानि यश के सभी सीन को शूट किया जायेगा। जबकि अन्य कलाकारों की शूटिंग कब से शुरू होगी इसकी जानकारी अभी हासिल नहीं हो सकी। फिल्म को बनाने वाले लोग रामायण मूवी के पहले भाग को दिवाली 2025 तक रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।

रामायण से जुड़ी कुछ अहम बातें

इस फिल्म के अभी कई कलाकारों का कास्ट किया जाना बाकि है जो अप्रैल 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के मेकर्स के अनुसार रामायण पिक्चर कुल 3 भाग में जारी होगी, जिसके सभी पार्ट बनाने में कम से कम 6 साल तक का समय लग सकता है।

रामायण भाग एक को साल 2025 की दिवाली तक रिलीज किया जा सकता है जबकि अगले चार सालों में इस पिक्चर के बाक़ी भाग बड़े पर्दे पर आयेंगे। रामायण मूवी के सभी भाग तीन घंटे के होंगे, वहीं यह मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित भारत की कई भाषाओं में रिलीज किया जायेगा।

इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जबकि मधु मंटेना, अल्लू अरविन्द और नमिता मल्होत्रा साथ मिलकर इस पिक्चर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रामायण मूवी के वीएफएक्स को ऑस्कर अवार्ड विजेता डी.एन.ई.जी. कम्पनी कर रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement