For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

केवल पत्तियों से उगा सकते हैं घर का खूबसूरती बढ़ाने वाले ये शो प्लांट्स: Show Plants

05:30 PM Jan 25, 2024 IST | Sonalika Arya
केवल पत्तियों से उगा सकते हैं घर का खूबसूरती बढ़ाने वाले ये शो प्लांट्स  show plants
Show Plants
Advertisement

Show Plants: धरती पर पौधों की इतनी प्रजातियां हैं, जिन्हें जान और समझ पाना इतना आसान नहीं है। कुछ पौधे बीज से बनते है तो कुछ कटिंग से लेकिन क्या आपको पता है कुछ पौधे तो महज पत्तियों से ही उगाएं जाते है। आजकल घरों को पेड़ पौधों से सजाना जबरदस्त ट्रेंड बन गया है। इन्हें उगाने में आपको ज्यादा मशक्कत नहीं लगेगी। इन सजावटी पौधों से घर की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाएगी।

Advertisement

Show Plants
Show Plants-Leaves

ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप नए तरीके से अपने घर को सजाते हुए विभिन्न प्रकार की पत्तियों से पौधे उग सकते हैं और आपके घर को सजाने का नया तरीका प्रदान कर सकते हैं। यह तरीका काफी रोमांच से भरा है। जो आपको नए पौधों को इक्टठा करने और उन्हें बढ़ाने का नया तरीका सिखाता है। इस लेख में, हम विभिन्न पौधों के बारे में चर्चा करेंगे जो पत्तियों से उगते हैं और जो आपके घर को हरित, सुंदर, और विशेष बना सकते हैं।

Advertisement

Aloe Vera
Aloe Vera

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे आप आसानी से पत्तियों से उगा सकते हैं। इसकी पत्तियों में जड़बूटियों की भरपूरता होती है, जिससे इसे उगाना आसान होता है। इसके पत्तियों का रस त्वचा के लिए लाभकारी होता है और यह आपको सुन्दर दिखने में मदद करता है।

Advertisement

Jade
Jade

यह एक छोटा पौधा होता है, जिसे आप शो प्लांट के तौर पर घर के अंदर और बाहर लगा सकते है। ये पत्तियों से उगने वाला पौधा है। ये घर में हवा को शुद्ध करता है। आप एक पौधे से कई पौधे बना सकते है। ये देखने में काफी खूबसूरत लगते है।

fern
fern

यह पौधा आपके घर को एक नेचुरल और ट्रॉपिकल लुक मिल सकता है। इसकी पत्तियां अनूठी रूप से बढ़ती हैं, जो इसे एक आकर्षक शो प्लांट है। यह पौधा आपके घर की खूबसूरती को दोगुना कर देती है।

Snake Plant
Snake Plant

स्नेक प्लांट एक बेहतरीन पौधा है जिसे आप घर के अंदर और बाहर दोनों लगा सकते है। यह घर की हवा को साफ करता है। इसे आप छोटे गमले से लेकर बड़े गमले में लगा सकते है। आप इस पौधे की पत्तियों की कटिंग से कई दूसरे पौधे बना सकते है। जिसे आप पानी या कोकोपीट और मिट्टी के मिक्सचर में तैयार कर सकते है।

Money Plant
Money Plant

ये एक हरे पत्तियों वाला खूबसूरत क्रिपर होता है। इस पौधे को आप बड़ी आसानी से पत्तियों या टहनियों की सहायता से दोबारा उगा सकते है। इसे हल्के प्रकाश में रखना चाहिए तो पौधे का विकास अच्छे से होता है।

Caladiums
Caladiums

इस पौधे की चमकदार पत्तियां आपके घर को रंगीन बना सकती हैं। यह अलग-अलग आकार और रंगों में उपलब्ध है। और इसका उपयोग आपके बगीचे को सजाने के लिए किया जा सकता है।

Arrow head Singonium
Arrow head Singonium

यह पौधा भी मनी प्लांट की तरह हरा भरा और खूबसूरत पत्तियों वाला होता है। इसे भी आप बड़ी आसानी से इसकी टहनियों या जड़ो के जरिए लगा सकते है। इसकी पत्तियां बहुत ही सुंदर होती हैं और इसे बड़े पॉट में लगाना काफी खूबसूरत रहता है।

Wandering-jew
Wandering-jew

ये पौधा भी काफी घना और खूबसूरत होता है। इसे भी आप बड़े ही आसानी से इसकी पत्तियों के मदद से एक पौधे से कई पौधे बना सकते है।

Advertisement
Tags :
Advertisement