For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रिश्ते में दिख रहे हैं ये साइन तो ब्रेकअप करना ही है आपके लिए बेहतर: Sign for Breakup

03:30 PM Apr 14, 2024 IST | Ankita Sharma
रिश्ते में दिख रहे हैं ये साइन तो ब्रेकअप करना ही है आपके लिए बेहतर  sign for breakup
Running away from responsibilities
Advertisement

Sign for Breakup: दो लोग जब एक रिश्ते में बंधते हैं तो प्यार इसे मजबूत बनाता है। लेकिन रिश्ते की सफलता के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता। कई और फैक्टर्स भी हैं, जिन पर आप दोनों को मिलकर काम करना होता है। ये सच है कि कोई भी रिलेशनशिप कभी भी परफेक्ट नहीं होता। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, कई बार गलतफहमियां भी होती है, नोंकझोंक भी आम है तो गिले शिकवे भी, लेकिन रिश्ता मजबूत और सच्चा तब ही कहलाएगा, जब कुछ ही समय बाद वो पहले जैसा हो जाए। अगर छोटी-छोटी बातें भी आप दोनों के बीच बड़ी-बड़ी दूरियां ला रही हैं तो आपको ऐसे रिश्ते को लेकर एक बार फिर से सोचने की या फिर इससे आगे बढ़ने की जरूरत है। कुछ इशारे आपको इस सच्चाई का सामना करवा सकते हैं, अब ब्रेकअप का समय आ गया है।

Sign for Breakup
Husband-Wife Relationship-Door of talking

रिश्ते में बंधे दो लोगों की सोच एक जैसी हो, ये बिलकुल जरूरी है। लेकिन एक- दूसरे की सोच का सम्मान होना जरूरी है। अगर एक-दूसरे की फीलिंग्स के लिए आप दोनों में या सामने वाले में ये भाव नहीं है तो आपको अपने रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है। माना कि मतभेद  हर कपल में होता है, लेकिन यह मनभेद में नहीं बदलना चाहिए। अगर आप आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं और फिर एक होने की कोशिश करते हैं तो ठीक है। लेकिन अगर हमेशा ही एक ही बात पर मनमुटाव हो रहा है तो आप जरा ठहरें और रिश्ते के बारे में सोचें।

Advertisement

रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए हर कपल को कई समझौते करने पड़ते हैं। यह बहुत ही नॉर्मल है। लेकिन अगर ये समझौते हमेशा सिर्फ एक ही पर्सन कर रहा है तो आपको इस बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। आप कितने भी महान हों, लेकिन जिंदगीभर समझौतों के सहारे रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए समय रहते सही निर्णय लें।

विश्वास वो डोर है जिससे दो लोग आपस में बंधे रहते हैं। इस डोर के धागे खुलने का मतलब है रिश्ते की आत्म का खुलना। आज नहीं तो कल ये धागा अविश्वास के बोझ से टूटना तय हो जाता है। अगर आपका पार्टनर आपका विश्वास बार-बार तोड़ रहा है और उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है या फिर वो विश्वास फिर से पाने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है तो आप मान ​लीजिए यह रिश्ता उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नाम का है। इसमें उसकी भावना नहीं है। और ऐसा रिश्ता आप लंबे समय तक अकेले नहीं चला सकते। इससे दूरी ही अच्छी है।

Advertisement

फिजिकल या मेंटली अब्यूज किसी भी रिश्ते का सबसे बुरा पहलु है। फिजिकल अब्यूज रिश्ते के अंत की गारंटी है। वहीं मेंटल अब्यूज को लोग आमतौर पर काफी देर से समझ पाते हैं। लेकिन ये अंदर ही अंदर आपको तोड़ देता है। अगर आप दोनों में से किसी एक का भी सामना कर रहे हैं तो आपको ऐसे रिश्ते को तुरंत अलविदा कह देना चाहिए। क्योंकि ऐसा रिश्ता आपको सिर्फ दुख ही दे सकता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement