For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में मुश्किलों का सामना करने आ रहे हैं ये सितारे: Khatron ke khiladi 14 Contestant

02:59 PM Apr 25, 2024 IST | Nisha Singh
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में मुश्किलों का सामना करने आ रहे हैं ये सितारे  khatron ke khiladi 14 contestant
Khatron ke khiladi 14 Contestant
Advertisement

Khatron ke khiladi 14 Contestant: रियलिटी शोज में रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी' की बात ही कुछ और है। बड़े पर्दे पर गाड़ियों और एक्‍शन के धमाके दिखाने वाले रोहित इस शो में ऐसे खतरों से भरे धमाके करते हैं कि सितारे कांप जाते हैं। खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी के इस चर्चित शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां तक शो में शामिल होने वाले कुछ सितारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में बिग बॉस 17 के दो जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि रोहित के खतरों के इशारों पर इस बार किन सितारों की शामत आने वाली है। हालांकि अब तक ये लिस्‍ट पूरी तरह से फाइनल नहीं हुई है। लेकिन खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इन नामों की चर्चा जोरों पर है।

Also read: अपने स्टंट्स के लिए मशहूर रोहित शेट्टी को जानिए क्यों आता है गुस्सा

टीवी पर छोटी सरदारनी से एक्टिंग में पहचान बनाने वाली निम्रत कौर आहलूवालिया के नाम की चर्चा खतरों के खिलाड़ी के लिए हो रही है। बिग बॉस 16 में मंडली के सदस्‍य के रूप में फेमस हुई निम्रत को उस सीजन के बाद खतरों के खिलाड़ी में जगह नहीं मिली थी। हालांकि इस बार रोहित शेट्टी के शो में उनकी एंट्री होने की संभावना है।

Advertisement

गश्‍मीर महाजनी टीवी पर अपनी अदाकारी और डांस का हुनर दिखा चुके हैं। खबरों की मानें तो वे अब खतरों के खिलाड़ी 14 में अपना साहस दिखाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स गश्‍मीर को शो में लेने के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 में मनारा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनके एक्‍शप्रेशंस की वजह से वे काफी चर्चा में रहीं। अब इसके बाद मनारा चोपड़ा के खतरों के खिलाडी में नजर आने की संभावना बनती नजर आ रही है।

Advertisement

खबरों की माने तो बिग बॉस 17 के वाइल्‍ड कार्ड कंटेस्‍टेंट समर्थ जुरैल भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री करने के बाद समर्थ ने शो में लोगों को काफी एंटरटेन किया था। अब खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में कोई न कोई एंटरटेनर भी होता ही है। लगता है इस बार समर्थ वो कमी पूरी करने वाले हैं।

‘द कपिल शर्मा’ शो में कॉमेडी में हाथ आजमाने वाली सुमोना चक्रवर्ती इस बार कपिल के शो में नजर नहीं आ रही हैं। खबरों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने सुमोना को शो के लिए अप्रोच किया है। अब देखना होगा कि कॉमेडी छोड़ सुमोना चक्रवर्ती छोटे पर्दे पर एक्‍शन करती नजर आएंगी।

Advertisement

बिगबॉस 17 में अपने प्‍यार की कहानी और भावनाओं के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिषेक शो के रनर अप रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक को खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने के लिए प्रपोजल मिला है। अब शो में शामिल होने का फैसला अभिषेक लेंगे।

इन नामों के अलावा भी कई सितारों के नाम की चर्चा खतरों के खिलाड़ी के लिए हो रही है। जिनमें 'झलक दिखला जा' की विनर मनीषा रानी, अभिषेक मल्‍हान, एल्विश यादव जैसे नाम शामिल हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement