For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन चीजों की वजह से महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है गहरा असर: Women Sexual Health

11:00 PM Apr 14, 2024 IST | Pratima Singh
इन चीजों की वजह से महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है गहरा असर  women sexual health
Sexual Problems in Women
Advertisement

Women Sexual Health: कहने के लिए तो आज जमाने में पुरुष और महिला में कोई अंतर नहीं रह गया है। देखा जाए तो समाज और सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कदम उठा रही है लेकिन आपको क्या लगता है किस हद तक महिला और पुरुष अब बराबर हो चुके हैं। हमारे समाज में अपनी यौन समस्याओं को लेकर पुरुष जितना खुले हुए हैं या खुला विचार सबके सामने रख सकते हैं। क्या महिलाएं भी उतनी ही ओपन हैं। जी नहीं आज भी जब महिलाओं के सेक्स लाइफ के बारे में बात किया जाता है तो समझ में आता है कि आज भी उस जगह पर उनको समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता है। लोग यह नहीं समझ पाते कि जितना जरूरी यह पुरुषों के लिए है उतना ही महिलाओं के लिए भी है। वैसे तो कुदरतन ही महिलाएं थोड़ी शर्मीली और शांत स्वभाव की होती हैं। लेकिन समाज ने इसे और भी चुप कर दिया है।

शहर की महिलाएं तो सेक्स से जुड़ी बातों को कुछ हद तक जानने और पहचानने लगी है। साथ ही इस टॉपिक पर कम हिचकिचाती हैं हालांकि गांव की महिलाओं में यह आंकड़ा अभी बहुत निराशाजनक है। महिलाएं ऐसे बहुत से काम करती हैं जो उनके सेक्सुअल हेल्थ पर बेहद बुरा प्रभाव डालता है और आश्चर्य की बात यह है कि वह इस बात से अनजान है। वहीं ये चीजें वैवाहिक रिश्ते में खलल डालने का काम करते हैं। तो आईए जानते हैं उन बातों को जिनकी वजह से किसी भी महिला के सेक्सुअल लाइफ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

Advertisement

Women Sexual Health
getting insufficient sleep

समय कोई भी रहा हो। चाहे पुराना या आज का। समय समय सबसे ज्यादा संघर्ष महिलाओं को ही करना पड़ता है। पहले महिलाएं ऑफिस में काम नहीं करती थी। तो घर के काम ज्यादा होते थे और अब जब महिलाएं ऑफिस जाती हैं तो भी काम तो उन्हें करना ही पड़ता है। घर ,परिवार, ऑफिस और रिश्ते आदि को संभालने के चक्कर में महिलाएं अपनी सेहत और शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती है। हड़बड़ी में ज्यादातर महिलाएं चार-पांच घंटे सो करके भी सारा काम करती हैं। लेकिन 7 से 8 घंटे की नींद ना लेने के कारण महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और बॉडी को पूरा आराम नहीं मिल पाने के कारण महिलाएं सेक्सुअल इन एक्टिव होने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

कामकाज की भाग दौड़ में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपने सेहत का सही देखभाल नहीं कर पाती हैं। घर की महिला अपने परिवार के सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखती है लेकिन खुद बच्चे और पति की खुशी में गुजारा कर लेती है। महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुरुषों के की तुलना में महिलाओं को अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। मेंस्ट्रूअल साइकिल की वजह से महिलाओं के शरीर में हर महीने आयरन की काफी मात्रा शरीर से बाहर निकल जाती है, जिस कारण महिलाओं को अपनी शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित करने में समस्या होती है। आज भारत की अधिकतर महिलाएं एनीमिया की बीमारी से गुजर रही है। आयरन की कमी के कारण महिलाओं में यौन समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।

Advertisement

Sexual health deteriorates
Sexual health deteriorates

तनाव या डिप्रेशन होना आजकल डिप्रेशन होना आम बात हो गई है। तनाव के वजह से व्यक्ति या इंसान का परफॉर्मेंस हर क्षेत्र में काम होता जा रहा है। तनाव के कारण महिलाओं में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है जो की सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को रिलीज नहीं होने देता है। जब महिलाओं में कम लिबिडो का कारण होता है, तो इससे महिलाओं में कामेइच्छा की कमी होती है। अनिद्रा, थकान और तनाव से महिलाओं के सेक्सुअल हेल्थ बिगड़ती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए महिलाओं को ही नहीं बल्कि सभी को मेडिटेशन करना चाहिए। इससे काफी हद इस समस्या से राहत मिलती है।

सेक्स करने के लिए अक्सर फीमेल पार्टनर के मूड को नजर अंदाज कर लेना आम बात है। पर शायद आपको यह पता नहीं होगा की बिना इच्छा के सेक्स करने की वजह से महिलाओं की यौन एक्टिवनेस पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार के सेक्स में महिलाओं के शरीर से जुड़ी समस्याएं होने की भी संभावना बनी रहती है। इसीलिए प्रयास करें कि जब दोनों पार्टनर रेडी हो तभी सेक्स करें। वरना आगे चलकर ये परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

Advertisement

relationships
discord begins to arise in relationships

अगर किसी कपल में बहुत ज्यादा अनबन होती है या उनके रिश्तों में कड़वाहट आ चुकी है तो भी महिलाओं का शरीर सेक्स के लिए रेडी नहीं होता है। लगातार तनाव और झगड़ों के कारण महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा खत्म होने लगती है और धीरे-धीरे वह महिला सेक्सुअली इनएक्टिव होने लगती है। ऐसे में कम उम्र के बावजूद भी महिला में कामेच्छा की कमी हो जाती है। यदि आप ऐसे किसी रिश्ते में फंस गए हैं तो महिलाओं को आपको अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करनी चाहिए और अगर फिर भी चीज ठीक ना होती हो तो आपको एक ब्रेक लेना चाहिए।

काफी कम लोग जानते होंगे कि लहसुन को आहार में शामिल करके भी महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है। जी हां इसमें एंटीकॉगुलेंट गुण मौजूद होता है, जोह जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन और हार्मोनल एक्टिविटी को एक्टिव कर सकता है। शादीशुदा महिलाओं को अपनी डाइट में केसर, पिस्ता, बादाम, काजू, अखरोट, सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। उन्हें कुछ हू दिनों इनके सेवन से असर नजर आने लगेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement