For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महाभारत से भी पुराना माना जाता है ये पेड़, जीते कई खिताब, जानें कहाँ है मौजूद: Oldest Tree In The World

12:00 PM Apr 21, 2024 IST | Ayushi Jain
महाभारत से भी पुराना माना जाता है ये पेड़  जीते कई खिताब  जानें कहाँ है मौजूद  oldest tree in the world
Oldest Tree In The World
Advertisement

Oldest Tree In The World: इस दुनिया में काफी सारी गजब की चीज़ें है। हम दुनिया के साथ अजूबे तो जानते ही है। हालांकि, असल में इस दुनिया में सिर्फ सात नहीं कई सारे अजूबे है। जिन्हें जानकार हम हैरान रह सकते है। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही गजब की बात करने जा रहे है, जिसे जानकर आप हैरान रह सकते है। आज हम जानेंगे कि दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है।

Also read: पेड़ों की जड़ों से बना मेघालय का 200 साल पुराना अनोखा पुल: Living Root Bridge

हमें पेड़ों का महत्व पता है। उनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। हमारे अस्तित्व का पहला आधार अगर कोई है तो उनमे से एक है, पेड़। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे पेड़ की बात करेंगे, जो दुनिया का सबसे पुराना पेड़। सबसे पुराना पेड़ सुनते ही दिमाग में आता है बरगद का पेड़। मगर ये बरगद का नहीं कोई और पेड़ है। माना जाता है कि यह पेड़ महाभारत के समय से है यानी की हज़ारों साल पुराना।

Advertisement

दुनिया का सबसे पुराना पेड़

अगर हम दुनिया का सबसे पुराने पेड़ की बात करें तो यह दुनिया के चिली देश में मौजूद है। चिली के इस पेड़ को साइप्रस ट्री के नाम से जाना जाता है और यह पूरी दुनिया में ग्रेट ग्रैंडफादर के नाम से प्रसिद्ध है। इसे 'ग्रेट ग्रैंडफादर' इसीलिए कहा जाता है कि यह धरती पर मौजूद सबसे पुराना पेड़ है। माना जाता है कि इसकी उम्र करीब 5000 साल से ज्यादा है यानी की महाभारत के आस-पास के समय का है।

क्या उम्र है साइप्रस ट्री की?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी उम्र 5484 साल है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि साइप्रस ट्री करीब 6000 साल से ज्यादा पुराना है। आपको बता दें कि यह पेड़ 13 फिट चौड़ा और 28 मीटर लंबा है। इस पेड़ पर कई तरह की स्टडी भी चल रहे है कि यह पेड़ इतने समय के बावजूद भी कैसे खुद को खड़ा रख पाया है।

Advertisement

कई ख़िताब किए अपने नाम

चिली के साइप्रस ट्री, जो पूरी दुनिया में ग्रेट ग्रैंडफादर के नाम से प्रसिद्ध है। इसने कई सारे ख़िताब अपने नाम किए है। आपको बता दें कि यह चिली के एलर्स कोस्टेरो नेशनल पार्क में मौजूद है। इस पेड़ की जानकरी के बाद इसने कैलिफोर्निया के पाइन पेड़ को पछाड़कर खुद को दुनिया का सबसे पुराना पेड़ का ख़िताब जीता। इस पार्क में लोग इसे देखने के लिए भारी संख्या में पहुँचते है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement