For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपसे परफेक्ट थेपले नहीं बनते हैं, तो इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें: Gujarati Thepla

04:30 PM Dec 07, 2023 IST | Nidhi Mishra
आपसे परफेक्ट थेपले नहीं बनते हैं  तो इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें  gujarati thepla
Gujarati Thepla
Advertisement

Gujarati Thepla : भारतीय लोगों के पास बोली- भाषा ही नहीं खाना- पान की भी विविधता है। साउथ इंडिया के इडली सांभर से लेकर बिहार के लिट्टी चोखा तक काफी सारी चीजें फेमस है। वहीं गुजरात की ढोकला, खाखरा जलेबी और थेपला इसके अलावा भी कई सारे व्यंजन फेमस है। अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना पसंद करते है। ऐसे में गुजराती व्यंजन थेपला से बेस्ट ऑप्शन और कुछ नही है। लेकिन इन सब व्यंजन को बनाने के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार थेपला बनाते समय वें काफी सख्त हो जाते है। फिर घर में इसे कोई भी खाना पंसद नही करता है। ये एक बहुत बड़ी समस्या है। आज हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए है। आज हम इस लेख के माध्यम से सॉफ्ट थेपले बनाने के टिप्स के बारे में बताएंगे।

Also read: इन आसान टिप्स से बनाएं सॉफ्ट अप्पे: Soft Appe Tips

Gujarati Thepla
Thepla-don't cook for too long

थेपले को पकाने के लिए पैन पर तेल या घी लगाएं और धीमी आंच पर उलट- पलटकर अच्छे से सेंक लें। ध्यान रहें की थेपले को ज्यादा देर के लिए पैन पर ना छोड़ दें। ऐसा करने से थेपला सख्ता हो जाता है और खाना में भी इसका स्वाद खराब हो जाता है।

Advertisement

Thepla Cooking Tips
Thepla Cooking Tips

थेपले को सेकते समय स्पैचुला का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए पैन पर जब थेपला सेकना शुरू करें तो स्पैचुला की मदद से इसमें से तेल निकालते रहें। जिससे की थेपला सोफ्ट बनें। ऐसा बारी बारी से सारे थेपले के साथ करें। ऐसा करने से थेपले सख्त नहीं होंगे।

थेपले को ज्यादा देर तक स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि इसमें रखने से थेपले का स्वाद लंबे समय तक बरकरार रहता है। साथ ही इसमें रखने से थेपले सख्त भी नहीं होते है। इसलिए थेपला बनाने के बाद जब वो हल्के ठंडे हो जाएं तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

Advertisement

Dahi

कई लोग थेपला को सोफ्ट बनाने के लिए इसका आटा तैयार करते समय उसमें तेल मिला देते है। जिससे थेपले ऑयली और काफी ज्यादा सख्त हो जाते है। इसलिए थेपले का आटा गूंथते समय हमेशा उसमें दही मिलाएं और गूंथ जाने के बाद आटे पर तेल लगाकर एक घंटे के लिए रेस्ट पर छोड़ दें। उसके बाद थेपला बनाना शुरू करें। ऐसा करने से थेपला सोफ्ट औक स्वादिष्ट बनते है।

थेपले को बनाने के बाद कभी भी बाहर रखन की भूल ना करें, क्योंकि बाहर रखने से थेपले हवा के संपर्क में आते है। जिसकी वजह से यह सूख जाते है और काफी ज्यादा सख्त भी हो जाते है। इसलिए थेपले को सेकने के बाद हमेशा इसे डिब्बे में ढककर ही रखें। इससे थेपले लंबे समय तक सोफ्ट बने रहते है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement