For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वेलोज़ डी कैप्सूल (Veloz D Capsule In Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Veloz D Capsule In Hindi :  वेलोज़ डी कैप्सल दवाओं का कॉम्बिनेशन है, जो गर्ड, एसिडिटी जैसी परेशानी को दूर कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल का उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प क्या हैं?
02:30 PM Dec 19, 2023 IST | Nikki Mishra
वेलोज़ डी कैप्सूल  veloz d capsule in hindi   उपयोग  फायदे  नुकसान  कीमत और विकल्प
Veloz D Capsule
Advertisement

Veloz D Capsule: वेलोज़ डी कैप्सूल दवाओं का संयोजन है, जिसका उपयोग गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (एसिड रिफ्लक्स) के इलाज के लिए किया जाता है। यह एसिडिटी के लक्षणों जैसे सीने में जलन, पेट दर्द या जलन जैसे लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह पेट में एसिड को भी बेअसर करता है और पेट की परेशानी को कम करने में मददगार हो सकता है। डॉक्टर की सलाह पर इस दवा को लेना चाहिए। अधिकतर मामलों में इसे खाना खाने से पहले लिया जाता है। अगर आप इस दवा को बीच में लेना बंद करते हैं, तो इससे स्थिति खराब हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस दवा का सेवन करें। आइए विस्तार से जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल का उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प क्या हैं?

Veloz D Capsule
medicine

वेलोज़ डी कैप्सूल में मुख्य घटक के रूप में डोपामाइन एंटागोनिस्ट और प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर का एक कॉम्बिनेशन होता है, जिसका प्रयोग हार्ट बर्न और एसिडिटी जैसी स्थितियों के इलाज के लिए होता है। इस कैप्सूल में मौजूद डोपामाइन एंटागोनिस्ट गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में भोजन के धीमी पचने की प्रक्रिया का इलाज करता है, जिससे गैस की परेशानी कम होती है। वहीं, प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर, पेट की परत की ग्रंथियों में बनने वाली गैस को कम करने में मददगार होता है।

वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से यह गैस की परेशानी से राहत दिला सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल के उपयोग क्या हैं?

Advertisement

एसिडिटी  : वेलोज़ डी कैप्सूल एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए काफी ज्यादा उपयोगी दवाओं में से एक है। इस दवा के प्रयोग से एसिडिटी के लक्षण जैसे- खट्टी डकार, पेट में दर्द, पेट में मरोड़ इत्यादि को कम करने में मदद मिल सकती है।

हार्टबर्न  : हार्ट बर्न की स्थिति में भी वेलोज़ डी कैप्सूल फायदेमंद दवाओं में से एक हो सकता है। यह सीने में होने वाली जलन की परेशानी को कम कर सकता है।

Advertisement

Acidity
Acidity

आंतों के अल्सर : वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग आप आंतों में होने वाले अल्सर की परेशानी को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा प्रभावी दवाओं में से एक है। अगर आप आंतों में अल्सर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेकर इसका सेवन करें।

जोलिंगर एलिसन सिंड्रोम : यह कैप्सूल जोलिंगर एलिसन सिंड्रोम की परेशानी को कम करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंतों के ऊपरी हिस्से में ट्यूमर विकसित होने लगता है। इस स्थिति का इलाज करने के लिए वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग किया जा सकता है।

Advertisement

पेट में गैस : पेट में होने वाले गैस की परेशानी को कम करने के लिए वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग किया जा सकता है। अगर आप इस तरह की परेशानी से लंबे समय से जूझ रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें सकते हैं।

Also Read : मोनोसेफ-ओ 200 के उपयोग | पैंटोसेक डी एसआर कैप्सूल के उपयोग

पेट में होने वाली कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल का इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं?

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज : वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लंबे समय तक पेट में एसिड बनने लगता है। इस कैप्सूल की मदद से आप पेट में एसिड बनने की मात्रा को कम कर सकते हैं। हालांकि, इसका प्रयोग करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

सीने में जलन और एसिड को करता है कम : सीने में होने वाली जलन और एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए कुछ हेल्थ एक्सपर्ट वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग करने की सलाह ले सकते हैं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

Stomach Ulcer
Stomach Ulcer

पेट के अल्सर से रखे सुरक्षित : वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग पेट में होने वाले अल्सर की परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। यह काफी हद तक प्रभावी हो कैप्सूल हो सकता है। इससे  रिफ्लक्स से जुड़े दर्द से राहत मिलता है।

एसिडिटी को करता है कम : एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए आप वेलोज़ डी कैप्सूल का प्रयोग कर सकते हैं। यह एसिडिटी की परेशानी से राहत दिलाने में काफी प्रभावी कैप्सूल है।

ध्यान रखें कि दवाओं का असर बेहतर करने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी फोकस करने की आवश्यकता होती है।

Also Read : टेलेकास्ट-एल टैबलेट के फायदे | एटिवान 2 एमजी टैबलेट के फायदे

किसी भी दवा का अगर आप पहली बार सेवन करते हैं, तो उसके कुछ साइड-इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं होती है, दवा खाने के आदी होने के बाद ये लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं। वेलोज़ डी कैप्सूल लेने के बाद भी कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें। आइए जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल लेने के बाद होने वाले नुकसान क्या हैं?

  • स्किन पर रैशेज की परेशानी
  • हार्ट बीट काफी ज्यादा तेज होना
  • मुंह सूखना
  • उल्टी और दस्त की शिकायत होना
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द होना
  • पेट में काफी दर्द होना
  • चक्कर जैसा महसूस होना
  • पेट फूलने की परेशानी होना
  • फ्लू जैसे लक्षण नजर आना
  • नाक बंद होना (भरी हुई नाक जैसा महसूस होना)
  • पीठ दर्द होना
  • कमजोरी महसूस होना
  • स्किन पर खुजली होना, इत्यादि।
Skin rashes
Skin rashes
  • इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि में लें। 
  • इसे पानी के साथ पूरा निगलकर ही लें। ध्यान  रखें कि इस कैप्सूल को चबाकर, कुचलकर या तोड़ें न खाएं। इससे दवा का नेगेटिव असर हो सकता है।
  • इसे हमेशा खाली पेट लेने की सलाह दी जा सकती है। 
  • वेलोज डी कैप्सूल का ओवरडोज लेने पर अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
  • बच्चों और जानवरों की पहुंच से दवा को हमेशा दूर रखें. ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो सके।
  • कैप्सूल को हमेशा ड्राई वाले स्थान पर रखें। नमी और सूर्य की किरणों से इस दवा को दूर रखने की कोशिश करें।
  • कभी भी एक्सपायरी डेट की दवा का सेवन न करें, इससे दवा का असर विपरीत हो सकता है।
  • इस दवा का असर करीब 6 घंटे तक रहता है। वहीं, 20 से 40 मिनट के अंदर में इसका असर दिखना शुरू हो सकता है।

वेलोज़ डी कैप्सूल के एक पत्ते की कीमत 205.05 रुपये है, जिसमें आपको 10 कैप्सूल प्राप्त होते हैं। हालांकि, कुछ मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर पर छूट की वजह से कीतमों में बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में सही कीमत पर दवा लेने के लिए अपने आसपास के मेडिकल स्टोर पर भी विजिट कर सकते हैं।

Also Read : पैकिटेन टैबलेट की कीमत | नाइस टैबलेट की कीमत

किसी भी दवा का विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें, ताकि आपको इन दवाओं से किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, अगर आपको किसी तरह का नुकसान हो, तो समय पर इलाज किया जा सके। आइए जानते हैं वेलोज़ डी कैप्सूल के कुछ विकल्प-

  • रैबेसेक-डी एसआर कैप्सूल
  • रज़ोले डीएसआर कैप्सूल
  • रेबीसिप डी कैप्सूल एसआर
  • रेबेकाइंड-डीएसआर कैप्सूल
  • रेबोज़ेन-डीएसआर कैप्सूल, इत्यादि।

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

वेलोज़ डी कैप्सूल क्या है?

वेलोज़ डी कैप्सूल दो दवाओं का एक मिश्रण है: डोम्पेरिडोन और रैबेप्राज़ोल होता है। दवाओं का यह कॉम्बिनेशन शरीर में अम्लता और सीने में जलन, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का इलाज करने में प्रभावी होता है।

क्या वेलोज़ डी कैप्सूल  के इस्तेमाल से मुंह सूख सकता है?

जी हां, वेलोज़ डी कैप्सूल का इस्तेमाल करने से कुछ मरीजों का मुंह सूखने लगता है। दरअसल, इसमें मौजूद डोमपेरीडोन मुंह सूखने का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा पानी पीने की जरूरत होती है।

क्या वेलोज़ डी कैप्सूल के इस्तेमाल से डायरिया हो सकता है?

जी हां, वेलोज़ डी कैप्सूल का इस्तेमाल डायरिया (दस्त) की परेशानी हो सकती है। यदि आपको दस्त का अनुभव हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में खूब पानी या अन्य तरल पदार्थ पिएं। साथ ही फैट युक्त आहार को लेने से बचें।

क्या वेलोज़ डी कैप्सूल का उपयोग करना सुरक्षित है?

हां, वेलोज़ डी कैप्सूल का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर करना सुरक्षित है। लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आपको दस्त, पेट दर्द, पेट फूलना, मुंह में सूखापन, चक्कर आना, सिरदर्द और अन्य असामान्य और दुर्लभ लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

वेलोज़ डी कैप्सूल लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

वेलोज़ डी कैप्सूल को दिन के पहले भोजन से पहले या खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसे खाली पेट खाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement