For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शादी के बाद पहली मकर संक्रांति पर पहनें सेलिब्रिटीज़ इंस्पायर्ड ये आउटफिट्स: Makar Sankranti Outfits

11:30 AM Jan 12, 2024 IST | Swati Kumari
शादी के बाद पहली मकर संक्रांति पर पहनें सेलिब्रिटीज़ इंस्पायर्ड ये आउटफिट्स  makar sankranti outfits
Makar Sankranti Outfits
Advertisement

Makar Sankranti Outfits : साल की शुरुआत के साथ ही हमारे यहां जल्द मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है, जिस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती है। ऐसे में अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आपका खूबसूरत दिखना लाजमी है। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री के कुछ लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप मकर संक्रांति पर ट्राई कर सकती हैं।

Also read : शादी सीज़न में इन पर्पल कलर के लहंगे डिज़ाइंस को करें रीक्रिएट

शिल्पा ने फोटो में नियॉन ग्रीन कलर की हैवी सीक्वेंस साड़ी को पिंक ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। आउटफिट में पिंक कलर से ज़िग-ज़ैग स्ट्राइप्ड पेटर्न बना हुआ है। उन्होंने अपनी इस सीक्वेंस साड़ी के पल्लू को एक ओपन स्टाइल में कैरी किया है। जो देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा है। लुक पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर-टोंड स्टड्स और चोकर पहना है।

Advertisement

फेस्टिव सीज़न में रफल्ड साड़ी काफी ट्रेंड में रहती हैं। मौनी रॉय ने इस फोटो में रेड प्लेन रफल्ड साड़ी को मैचिंग सेक्विन ब्लाउज़ के साथ पहना है। एक्ट्रेस ने कानों में मैचिंग स्टोन स्टडेड इयरिंग्स पहना है, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आंखों में ग्लिटरी आई मेकअप किया है और लिपस्टिक भी रेड लगाई है।

इस तस्वीर में माधुरी ने ग्रीन कलर की शिमरी साड़ी को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। आउटलुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। माथे पर छोटी बिंदी और कानों में बड़े झुमके उनपर काफी जच रहे हैं। आप चाहे तो ये लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।

Advertisement

विद्या ने रेड प्रिंटेड पेप्लम टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड प्लाजो पहना है। आप दशहरे में उनका ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपकों इंडो वेस्टर्न लुक मिलेगा। एक्ट्रेस ने कानों को हैवी झुमके पहने हुए है। साथ ही विंग्ड आई मेकअप लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उन्होंने लुक पूरा करने के लिए बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

हिना ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में फ्यूजना तड़का लगाया है। हिना ने ऑरेंज कलर का एंब्रॉयड्रेड गाउन पहना है। उनकी तरह आप भी इसे फुल स्लीव्स देने की बजाय स्ट्रिप लुक देकर कस्टमाइज्ड करवा सकती हैं। उन्होंने डीपलाइन नेक को हाईलाइट करने के लिए चेन नेकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Advertisement

इस फोटो में काजोल ने मैरून कलर की सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग डीप नेक ब्लाउज़ कैरी किया है, जिस पर जरी का काम है। काजोल का यह लुक काफी प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस ने ड्यूई मेकअप के साथ बालों को पोनीटेल लुक दिया है। कुंदन के ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट किया है।

Makar Sankranti Outfits
Bipasa Basu

बिपासा बसु का ये इंडो वेस्टर्न फ्यूजन लुक आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है। उनकी तरह आप भी टॉप स्कर्ट और सेम फैब्रिक का लॉन्ग स्टैंड कॉलर जैकेट पहन सकती हैं। अगर आप फुल स्लीव्स जैकेट नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप इसे एल्बो लेंथ तक भी डिज़ाइन करवा सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement