For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आखिर क्यों 40 की उम्र में बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन? जानें इसके पीछे का कारण: Weight Gain After 40

07:30 AM Jun 29, 2023 IST | Vandana Pandey
आखिर क्यों 40 की उम्र में बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन  जानें इसके पीछे का कारण  weight gain after 40
Reason of Weight Gain After 40
Advertisement

Weight Gain After 40: परफेक्ट फिगर और बॉडी का सपना तो हर महिला देखती है, लेकिन सभी के लिए इसे पूरा करना इतना आसान नहीं होता। ज्यादातर गलत खानपान की आदतों और लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ने लगता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ भी महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। 40 की उम्र आते-आते एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। इसकी वजह से महिलाएं अक्सर अपने बढ़ने वजन से परेशान भी हो जाती हैं।

यह भी देखें-जानें रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे: Foot Massage Benefits

40 के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट काफी स्लो हो जाता है साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, साथ ही बढ़ता है आपका वजन। इस उम्र में पुरुषों का पेट निकल आता है, वहीं महिलाओं के तो पूरे ही शरीर का फैट बढ़ जाता है।

Advertisement

मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली फेमस एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर 40 की उम्र में महिलाओं के वजन के बढ़ने के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के वजन में तेजी से इजाफा होने लगता है। साथ ही उन्होंने खुद को फिट रखने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी है।

आखिर क्यों बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन?

Weight Gain After 40
After all, why does the weight of women start increasing?
  • 40 की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसा मेटाबॉलिज्म के चलते होता है। इस उम्र में आते-आते महिलाओं का मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से बॉडी फैट जमने लगता है। 
  • इसके अलावा इस उम्र में महिलाओं के अंदर प्री-मेनोपॉजल के चलते कई तरह के हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं।  
  • इस उम्र में बहुत सी महिलाएं माइल्ड क्लीनिकल हाइपोथायरायडिज्म जैसी बीमारी की भी शिकार हो जाती हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ जाता है। 
  • 40 की उम्र के बाद शरीर खुद से कैलोरी बर्न करना बंद कर देता है। साथ ही महिलाओं की फिजिकल एक्टिविटी में भी काफी कमी आ जाती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। इस फेज में आने के बाद जो महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं, उन्हें भी वजन बढ़ने का समस्या होने लगती है। 
  • इस उम्र में महिलाओं का बेली फैट बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस दौरान शरीर का BMR (Basic Metabolic Rate) 6% तक कम हो जाता है। 
  • ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ वजन बढ़ने पर फिटनेस का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। 

40 के बाद कैसी डाइट लेनी चाहिए? 

Balance diet is very important
What diet should be taken after 40?
  • एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी के अनुसार डाइट काफी हद तक आपके बॉडी डैमेज को कंट्रोल कर सकती है। सही पोषण से आपके वजन की दिक्कत को कम किया जा सकता है। 
  • 40 की उम्र में आते-आते आपको लो फैट डाइट ही लेनी चाहिए। 
  • हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने से वजन बढ़ने का समस्या कम हो सकती है। 
  • इसके साथ ही डाइट में होल ग्रेन्स, दाल, बीन्स, फल, सब्जियां और नट्स को शामिल करना चाहिए। 
  • फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स को डाइट में सही मात्रा में रखना बहुत जरूरी है। 
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement