For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नाश्ते से पहले या बाद में, कब करना चाहिए ब्रश: Brush Habit

09:30 AM Apr 19, 2024 IST | Nidhi Goel
नाश्ते से पहले या बाद में  कब करना चाहिए ब्रश  brush habit
Brush Habit
Advertisement

Brush Habit: दांतों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। अगर दांत स्वस्थ होंगे तो आपके चेहरे की खूबसूरती भी बनी रहेगी। साथ ही आपको कुछ भी खाने में दिक्कत नहीं होगी। वैसे तो दातों को एक दिन में दो बार सुबह उठकर और रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश करने की सलाह दी जाती। सुबह ब्रेकफास्ट से पहले और रात को डिनर करने के बाद अक्सर लोग ब्रश करते हैं। डिनर के बाद ब्रश करना सही है लेकिन लोगों में सुबह के समय ब्रश को लेकर ये बहुत बड़ी दुविधा है कि ब्रश नाश्ते के बाद करना चाहिए या पहले। यहां हम आपकी दुविधा को खत्म करने के लिए बताएंगे कि कैसे आपको ब्रश करना है।

Also read: दांतों को साफ करने में कारगर है धागा तकनीक: Flossing Benefits

नाश्ते से पहले ब्रश करना है फायदेमंद

  • नाश्ते से पहले ब्रश करना हमेशा ही लाभदायक रह अहइ क्योंकि इससे रात भर दांतों में और मुंह में बन रहे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। रात भर आपको दांतों में बैक्टीरिया पनपते है और ऐसे में यदि आप सुबह उठते ही नाश्ते से पहले ब्रश नहीं करते है तो नाश्ते के जरिए बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाते है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी हानिकारक है।
  • यदि आपका मन कुछ अम्लीय खाने या पीने का है तो ध्यान रहे कि आपने पहले ब्रश कर रखा हो क्योंकि ऐसा इसलिए अम्लीय खाने के बाद एसिड आपके दांतों पर हमला करता है। साथ ही दांतों का इनेमल कमजोर हो जाता है।
  • नाश्ते करने से पहले जब आप ब्रश करते है तो मुंह में लार का उत्पादन तेजी से होता है। लार का कार्य भोजन को भली  प्रकार से तोड़ना है। ऐसे में लार बनने से आप सही से भोजन को तोड़ पाते है। साथ ही मुंह के बैक्टीरिया को भी ये मार देती है।
  • यदि आप नाश्ते से पहले ब्रश करते है तो इससे दांतों के इनेमल को सुरक्षा मिलती है।
  • आप जो भी कुछ नाश्ते में खाते है उससे दांत सुरक्षित रहते है। इससे दांत को हानि नहीं पहुंचती।
  • जब आप सुबह उठते हैं तो आपके मुंह से आने वाली बदबू से भी आपको छुटकारा मिलता है। मुंह से बदबू नहीं आती है और आप नाश्ता भली प्रकार से कर पाते है।

नाश्ते के बाद ब्रश करने के कुछ नुकसान

Disadvantages
Some disadvantages of brushing after breakfast
  • यदि आप नाश्ते के बाद ब्रश करेंगे तो एसिड आपके मुंह में फैल जाएगा जो आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होगा।
  • जब हम नाश्ते से पहले ब्रश नहीं करते है तो हमारे मुंह में एसिड पहले से मौजूद होता है और ऐसे में आप नाश्ते में संतरे का रस, चाय या कॉफी लेते है जो काफी अम्लीय होते है, तो इनसे इनेमल कमजोर होता है।
  • यदि आपने नाश्ते से पहले ब्रश नहीं करा है तो आपको नाश्ते के कम से कम 30 मिनट बाद ब्रश करना चाहिए। जिससे भोजन के कणों को निकालने में मदद मिल सकेगी।
  • अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, यदि आपने नाश्ते से पहले ब्रश नहीं किया है और आप नाश्ते में कोई भी पेय पदार्थ या खाद्य पदार्थ लेते है तो कम से कम 60 मिनट तक इंतजार करने के इंतजार के बाद ही आपको ब्रश करना चाहिए। 
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement