For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुरुवार को कपड़े धोने से क्यों माना जाता है परहेज: Thursday Rules

06:00 AM Jan 25, 2024 IST | Pratima Singh
गुरुवार को कपड़े धोने से क्यों माना जाता है परहेज  thursday rules
Thursday Rules
Advertisement

Thursday Rules: शास्त्रों में न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में हम बिना सोचे और जाने ही कई बार उनको फॉलो करते रहते हैं, जैसे गुरुवार के दिन बाल न काटने, बाल न धोने, नाखून न काटने और कपड़े नहीं धोने की मनाही का अनुसरण करते हैं। आखिर इस दिन ऐसा क्यों नहीं किया जाता है। इस लेख में हम इस बारे में पूरी तरह जानेंगे।

दरअसल, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसलिए गुरुवार के दिन कई कामों की मनाही के साथ ही कपड़े धोना भी वर्जित माना जाता है। यह दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है और माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। हिंदू शास्त्र के अनुसार किसी भी काम को करने के लिए कोई विशेष दिन निर्धारित होता है और अगर इन बातों को ध्यान में रखकर हम सभी कार्य करें तो ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं वरना इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।

Thursday Rules
Thursday Rules-Why don't you wash clothes on Thursday?

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरुवार के दिन और रात के वक्त कभी भी कपड़ों को नहीं धोना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि इन नियमों का पालन न करने पर सुख और समृद्धि घर से कोसों दूर जाने लगती है।

Advertisement

माना जाता है कि अगर यह ग्रह शांत रहे तो हमारे जीवन में सुख शांति और धन बरकरार रहता है। इसके अलावा माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की विशेष कृपा भी हम पर बनी रहती है। गुरु ग्रह हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। इसके अलावा गुरु बृहस्पति को सभी देवों को गुरु माना जाता है।

Shani Grah Upay
Shani Grah Upay

गुरुवार के दिन कपड़े धोने की बात को शनि ग्रह से भी जोड़ा गया है, जिसकी वजह से इस दिन सभी को कपड़े धोने की खास तौर पर मनाही होती है। अगर कोई व्यक्ति इस दिन कपड़े धोता है तो ऐसे लोगों को हमेशा पैसों की तंगी होती है इसके साथ ही घर से सुख शांति और खुशहाली भी दूर होने लगती है।

Advertisement

गुरुवार के दिन कपड़े धोने से धन की हानि होती है और कई परेशानियां घर में हमेशा बनी सकती है। इसलिए गुरुवार के दिन कपड़े धोने से परहेज करना चाहिए।

ज्योतिष में यह भी बताया गया है कि इस दिन साबुन का इस्तेमाल भी करना अच्छा नहीं होता है। गुरुवार के दिन जो लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं। उनकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है, जिससे उन्हें धन हानि और सुख समृद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ गुरुवार के दिन पुरुषों को दाढ़ी और बाल नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि मान्यता है कि जो पुरुष ऐसा करते हैं उन्हें धन और आयु की कमी होती है और गुरुवार के दिन धारदार वस्तु जैसे कैची, चाकू और पूजा पाठ की सामग्री को भी खरीदना नहीं चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement