For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महिलाओं को हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम: Lord Hanuman Puja

06:00 AM Apr 13, 2024 IST | Ayushi Jain
महिलाओं को हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम  lord hanuman puja
Lord Hanuman Puja
Advertisement

Lord Hanuman Puja : हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ठीक इसी प्रकार मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। भगवान हनुमान को शक्तिशाली देवताओं में से एक माना जाता है। सनातन धर्म में भगवान हनुमान को संकट मोचन और भक्तों के रक्षक के रूप में जाना जाता है। भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता भी कहते हैं। हनुमान जी की पूजा आराधना करने से और उनका ध्यान करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। शत्रुओं से सुरक्षा प्रदान होती है साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही साथ विद्या और ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। भगवान हनुमान की पूजा में महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम लागू होते हैं। इसी के चलते आज हम जानेंगे कि महिलाओं को किस प्रकार भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए और क्या-क्या नियमों का पालन करना चाहिए ।

Also read: क्या है हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे, जानिए: Hanuman Chalisa Importance

किस तरह करनी चाहिए भगवान हनुमान की पूजा

  1. मंगलवार के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान आदि कर निवृत हो लें।
  2. लाल वस्त्र धारण करें।
  3. आप मंदिर या घर में कहीं भी पूजा-पाठ कर सकते हैं।
  4. यदि आप घर में पूजा करते हैं तो ईशान कोण को साफ कर लें।
  5. ईशान कोण में एक चौकी स्थापित करें और उस पर लाल वस्त्र बिछाएं।
  6. चौकी पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
  7. भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा भी हनुमान जी के पास रखें।
  8. घी का दीपक और धूप जलाएं।
  9. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।

वैसे तो भगवान हनुमान जी के लिए भी वो सारे नियम लागू होते हैं जो अन्य देवी देवताओं के लिए लागू होते हैं। लेकिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिन्हें हर महिलाओं को ध्यान में रखना चाहिए। अगर इन नियमों का पालन ढंग से नहीं किया जाता है तो हनुमान जी बेहद नाराज हो जाते हैं। भगवान हनुमान को लेकर ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और वह दुनिया की सभी स्त्रियों को अपनी माता का दर्जा देते हैं।

Advertisement

हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

  1. पूजा के दौरान अक्सर हम देवी देवताओं की मूर्ति को स्पर्श करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि महिलाओं को कभी भी हनुमान जी की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे भगवान हनुमान नाराज हो जाते हैं। भगवान हनुमान को दूर से ही प्रणाम करना चाहिए।
  2. महिलाएं भगवान हनुमान को पंचामृत स्नान नहीं करवा सकती हैं, पुरुष करवा सकते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए ऐसा करना निषेध माना गया है।
  3. महिलाओं को कभी भी हनुमान जी को चोला और सिंदूर नहीं अर्पित करना चाहिए। यह चीजें पुरुष अर्पित कर सकते हैं लेकिन महिलाओं को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान हनुमान रुष्ट हो सकते हैं।
  4. महिलाएं हनुमान जी के लिए प्रसाद बना सकती है। हनुमान जी के लिए हलवा और पुरी उत्तम प्रसाद माना जाता है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि वह मासिक धर्म से ना गुजर रही हों।
  5. महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ भी नहीं करना चाहिए। हिंदू शास्त्रों में ऐसा करना अशुभ माना गया है।
Advertisement
Tags :
Advertisement