For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अंडों का रोजाना सेवन है सेहतमंद: World Egg Day

11:31 AM Oct 13, 2023 IST | Rajni Arora
अंडों का रोजाना सेवन है सेहतमंद  world egg day
World Egg Day 2023
Advertisement

World Egg Day: संडे हो या मंडे-रोज खाएं अंडे, ये कहावत हम सभी ने बचपन में कई बार सुनी है। ये कहावत इसलिए कही जाती है क्योंकि अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। विशेषज्ञों ने तो इसे सुपर फूड की कैटेगरी में शामिल किया है। लेकिन गलत धारणाओं के चलते कई लोग अंडे का नियमित सेवन करने में परहेज करते हैं या फिर अंडे का पीला हिस्सा खाना अवायड करते हैं। लेकिन पूरे अंडे का सेवन स्वास्थ्यप्रद है। हमें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने से बचाते हैं साथ ही फिटनेस को भी बरकरार रखते हैं। इनके नियमित सेवन के ये फायदे हैं-

सुपर फूड है अंडा

स्वस्थ शरीर के लिए उपयोगी कई पोषक तत्व मिलते हैं जैसे- विटामिन, मिनरल, गुड फैट। एक अंडे में बी 2 (15 प्रतिशत), विटामिन ए (6 प्रतिशत), फोस्फोरस (9 प्रतिशत), सेलेनियम (22 प्रतिशत), कैलोरी (70), प्रोटीन (6 ग्राम), फैट (5 ग्राम) होते हैं। इसके अलावा फोलेट, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ई, बी 6, के,डी, मैगनीशियम, कैल्शियम गुड कोलेस्ट्राल होते हैं। सफेद भाग में प्रोटीन होता है, जबकि पीले भाग में अन्य सभी पोषक तत्व होते हैं। जिसकी वजह से पूरा अंडा खाना स्वास्थ्यप्रद है। अंडा करी या फ्राई करके खाने के बजाय रोजाना 1-2 उबले अंडे या आमलेट बनाकर खाना फायदेमंद है।

वजन करे कंट्रोल

अंडा खाने से पेट भरे होने का अहसास रहता है और व्यक्ति ओवर इटिंग से बच जाता है। शरीर का वजन कम करने के इच्छुक या नाॅर्मल व्यस्क के लिए अंडे का सफेद भाग खाना बेहतर है क्योंकि पीले भाग में कोलेस्ट्राॅल और फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। पीला भाग बाॅडी बिल्डिंग के इच्छुक लोग जैसे बाॅडी बिल्डंर्स या पहलवान लोगों के लिए फायदेमंद रहता है। ग्रोइंग एज के बच्चों के लिए पूरा अंडा फायदेमंद है।

Advertisement

ब्लड प्रेशर और हार्ट को रखे स्वस्थ

World Egg Day
World Egg Day 2023

नाश्तेे में अंडे के सेवन से ब्लड प्रेशर के खतरे से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, पोटेशियम और पेप्टाइड तत्व ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को कंट्रोल करने में कारगर है। ये रक्त धमनियों को मजबूती प्रदान करता है जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता हैै और हार्ट डिजीज की संभावना कम रहती है।

गुड कोलेस्ट्राॅल बढ़ाने में सहायक

हालांकि अंडे में कोेलेस्ट्राॅल 212 मिग्रा तक हो सकती हैै और हमारे शरीर में इसकी रोजाना जरूरत 300 मिग्रा के आसपास होती है। लेकिन अंडे में पाया जाने वाला कोलेस्ट्राॅल ब्लड में गुड कोलेस्ट्राॅल बढ़ाता है। जो हार्ट को स्वस्थ रखता है। हमारे शरीर की डायजेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और विटामिन डी के उत्पादन में मददगार होता है। रिसर्च से साबित हो गया है कि 70 प्रतिशत लोगों में कोई नुकसान नहीं होता। ऐसे व्यक्ति जिनका मेटाबाॅलिज्म रेट धीमा है या जो आरामपरस्त जीवनशैली जीते हैं, उन्हें सीमित मात्रा में ही अंडों का सेवन करना बेहतर है।

Advertisement

नजर रखे सुरक्षित

अंडे में मौजूद विटामिन ए, कैरोटिनाॅयड, ल्यूटिन, जिंक जैसे तत्व आंखों की सेहत के लिए मददगार है। रिसर्च से साबित हुआ है कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए और जिंक आंख के रेटिना को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है। रोजाना एक अंडा खाने से बढ़ती उम्र में आंखों में होने वाली मैक्यूलर डिजनरेशन या धब्बेदार अधःपतन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। जिनसे व्यक्ति की नजर कमजोर हो जाती है।

हड्डियां बनाए मजबूत

हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी विटामिन डी, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में सहायक है और कैल्शियम दांतों और हड्डियों की मजबूत बनाता है। बच्चों और बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना अपने आहार में अंडे शामिल करना जरूरी हैं।

Advertisement

गर्भावस्था में है लाभकारी

World Egg Day
World Egg Day-Pregnancy

गर्भावस्था में अंडा स्वस्थ भोजन माना जाता है। पर्याप्त पोषण प्रदान करने के अलावा यह गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक है।

दिमाग करे तेज

अंडे का योक कोलीन (तकरीबन 147 मिग्रा)से भरपूर होता है जो दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह ऐसा पोषक तत्व है जो दिमाग को तेज बनाने और विकास में मदद करता है। दिमाग की सूजन को कम करता है, सही तरह से काम करने में मदद करता है। इसका सेवन छोटे-बड़े सबके लिए उपयोगी है। ब्रेन सेल्स के बीच कम्यूनिकेशन में मदद करता है जिससे उम्र बढ़ने के साथ अल्जाइमर, याददाश्त कम होने या न्यूरोलाॅजिकल डिसऑर्डर में फायदेमंद होता है।

तनाव करे कम

अंडे में मौजूद बी 12 जैसे तत्व तनाव, एंगजाइटी, डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कोलीन तत्व मूड सुधारने में कारगर है।

त्वचा और बालों को बनाए हेल्दी

अंडे में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंडे का पीला भाग जहां मास्क की तरह लगाने से त्वचा में दमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं। वहीं बालों के फाॅलिकल्स को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करते हैं। बाल धोने से आधा घंटा पहले अंडे का पैक लगाने से बाल कोमल, मुलायम और मजबूत होते हैं।

अंडा खाने के नुकसान

World Egg Day
World Egg Day-Side Effects of Egg
  • विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा किडनी को हानि पहुंचा सकती है और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मिलता है, इसका ज्यादा सेवन किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • अंडे में बायोटीन या विटामिन बी 7 की कमी होती है। जिसकी वजह से त्वचा रोग होना, मांसपेशियों की टोनिंग में कमी, दर्द और ऐंठन होना, बालों का झड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, मोटापा, डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। कोलेस्ट्राॅल की अधिकता नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा सेवन से कोरोनरी हार्ट डिजीज होने का जोखिम बढ़ सकता है।

रखें ध्यान

आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि अंडे उबले या पैन में पकाना बेहतर है। इन्हें तलकर पकाने पर इसमें फैट और कोलेस्ट्राॅल की मात्रा बढ़ जाती है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है।

(डाॅ रचना कटारिया, आहार विशेषज्ञ, दिल्ली)

Advertisement
Tags :
Advertisement