For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रात को सोने से पहले आपका गलत खानपान बना सकता है मोटापे का शिकार: Reason of Obesity

07:30 AM Jan 09, 2024 IST | Nidhi Goel
रात को सोने से पहले आपका गलत खानपान बना सकता है मोटापे का शिकार  reason of obesity
Reason of Obesity
Advertisement

Reason of Obesity: अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों को रात में खाने की आदत होती है, जो सेहत की दृष्टि से बहुत गंभीर है। क्योंकि अगर आप सोने से तुरंत पहले कुछ न कुछ अनहेल्दी खा रहे है तो ये सेहत के लिए काफी चिंताजनक साबित हो सकता है। क्योंकि लोगों को ये अंदाजा ही नहीं होता है कि इनसे कितनी गंभीर बीमारियां हो सकती है। और आपको रात में जल्दी से नींद नहीं आना, गैस बनना ये सभी दिक्कतों का सामना रात को सोते समय गलत खान पान से हो सकता है। तो आईए जानिए किस तरह की खाने की चीजों का सेवन आपको रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए।

Also read : बच्चों में समय रहते कम करें मोटापा : Reduce obesity

क्या आपको पता है यदि आप रात को कुछ भी गलत खादय पदार्थ का सेवन करते है तो आपको कैंसर, शुगर, बीपी या फिर आपकी इम्युनिटी पर भी बेहद गम्भीर असर पड़ सकता है। आप मोटापे का शिकार भी इस खान पान की वजह से हो सकते है। छोटे-छोटे बच्चों में भी मोटापा इसी कारण तेजी से बढ़ता है।

Advertisement

रात को सोने से पहले नहीं खानी चाहिए ये चीज़े

Foods to avoid before bed
Foods to avoid before bed

ग्रीन टी

यदि रात को सोने से पहले ग्रीन टी पी रहे है तो ये सेहत की दृष्टि से नहीं है क्योंकि ग्रीन टी में कैफीन होता है जिसकी वजह से आपको रात को नींद नहीं आती है। इससे आपके शरीर में एनर्जी आ जाती है। ग्रीन टी को लेने का फायदा सबसे ज्यादा सुबह का है जिससे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

चिकन

रात में ध्यान रखें कि चिकन खाते ही तुरंत सोने से आपको दिक्कत आ सकती है क्योंकि चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और उसे पचाना बेहद मुश्किल कार्य होता है। ऐसे में यदि आप सो जाएंगे तो वह सही से पचेगा नहीं। और आपके शरीर में दिक्कत आनी आरम्भ हो जाएगी। और ये मोटापा भी बढ़ाता है।

Advertisement

मीठी चीजें

अक्सर लोग रात को खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी रात को मीठा खाने के सो जाते है तो ये सही नहीं है। क्योंकि इससे आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। मीठे में इतनी कैलोरी होती है कि इसको सोते समय पचाना मुश्किल हो जाता है। और इससे धीरे-धीरे आपको शुगर की शिकायत भी होने लगती है।

ड्राई फ्रूट

सही समय पर सूखे मेवे का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है लेकिन रात में इनका सेवन सेहत के लिहाज से सही नहीं है। मेवों में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिस वजह से इन्हें खाकर सोने से ये पेट में परेशानी पैदा हो सकती है। साथ ही पेट में गैस और ऐंठन आरम्भ हो जाती है।

Advertisement

पनीर

पनीर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है। इसमें टायरामाइन होता है जो दिमाग को चुस्त रखने का कार्य करता है। यदि आप सोने से पहले इसे खा लेते हैं तो आपको रात को नींद आना बेहद मुश्किल है।

Advertisement
Tags :
Advertisement